'कानूनी है सोनाक्षी की शादी' बोले शत्रुघ्न सिन्हा, दामाद संग कैसा है रिश्ता?

27 Mar 2026

Photo: Instagram/@aslisona

शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा?

वेटरन एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर एक बार फिर बात की है.

Photo: Instagram/@aslisona

सोनाक्षी ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल से जून 2024 में कोर्ट मैरिज कर ली थी. दोनों के धर्म अलग-अलग होने की वजह से सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया था.

Photo: Instagram/@aslisona

शत्रुघ्न और उनके परिवार पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि पिता ने तब बेटी का साथ दिया और आजतक देते आ रहे हैं.

Photo: Instagram/@aslisona

अपने नए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर की शादी का खुलकर और गर्मजोशी से सपोर्ट किया. उन्होंने दोनों को 'मेड फॉर ईच अदर' भी बताया.

Photo: Instagram/@aslisona

सीनियर एक्टर ने कहा कि दोनों की शादी पूरी तरह कानूनी है. न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'बिल्कुल ठीकठाक है.'

Photo: Instagram/@aslisona

'हम बहुत खुश हैं. सोनाक्षी की जो शादी हुई है, दोनों मेड फॉर ईच अदर लगते हैं. दोनों बिल्कुल एक-दूसरे के लिए बने लगते हैं.'

Photo: Instagram/@aslisona

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी और जहीर इकबाल की आजादी पर जोर देते हुए कहा, 'बच्चे जवान हैं, बच्चे एडल्ट्स हैं.'

Photo: Instagram/@aslisona

उन्होंने आगे कहा, 'अगर वो खुश हैं, तो मिया-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी. हमें उनका साथ देना चाहिए. पूरे दिल से, चट्टान की तरह उनके साथ होना चाहिए.'

Photo: Instagram/@aslisona

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात पहली बार साल 2016 में सलमान खान के घर हुई एक पार्टी में हुई थी. शुरुआत में दोनों दोस्त बने, फिर उन्हें प्यार हो गया.

Photo: Instagram/@aslisona

2017 से दोनों सीक्रेटली एक दूसरे को डेट कर रहे थे. 2024 में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद ब्याह रचा लिया था. दोनों साथ में खुश हैं और मस्ती करते दिखते हैं.

Photo: Instagram/@aslisona

Read Next