करोड़ों के घर की मालकिन बनीं सान्या मल्होत्रा, परिवार संग किया गृहप्रवेश

14 Mar 2026

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

सान्या का अपना घर

सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की लोकप्रिय और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. सालों की मेहनत के बाद दंगल एक्टेस ने मुंबई में नया घर खरीदा है.

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

सान्या ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ गृह प्रवेश पूजा की फोटोज शेयर कीं हैं. नए घर को लेकर वो इमोशनल हो गईं. 

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

एक्ट्रेस लिखती हैं कि हर हर महादेव. सालों की ख्वाहिशें, मेहनत, सीखना और बढ़ना. 

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

सान्या लिखती हैं कि इस घर की हर दीवार मुझे याद दिलाएगी कि सब्र और भरोसे का फल कितना सुंदर हो सकता है.

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

पूरे सफर में मेरे परिवार और दोस्तों का भरोसा हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा. ये सिर्फ घर नहीं है. ये मेरी जिंदगी का एक छोटा सा टुकड़ा है. मेरे घर में स्वागत है. 

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

सान्या ने पिंक साड़ी में गृह प्रवेश पूजा की. नए घर में पूजा से पहले वो इसे फूलों से सजाती दिखीं.

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

एक्ट्रेस ने घर-घर के कोने-कोने को पूरी शिद्दत के साथ सजाया. उन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि वो इस लम्हे का इंतजार कर रही थीं.

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

एक्ट्रेस ने नए घर की खुशी परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट की, उनके चेहरे की खुशी बहुत कुछ बयां कर रही है.

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

सान्या के घर से मुंबई के समंदर के खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाया जा सकता है. 

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

एक्ट्रेस के सपनों का आशियाना खूबसूरत और सुकून देने वाला है. 

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

फैन्स उनकी खुशी में खुश दिख रहे हैं. हर कोई उन्हें नए घर की बधाई दे रहा है.

PHOTO: Instagram @sanyamalhotra_

Read Next