'मैं जब गिरा तुमने संभाला', शादी को हुए 18 साल, पत्नी संग रोमांटिक हुए संजय दत्त 

11 FEB 2026

Photo: Instagram @duttsanjay

चर्चा में संजय की पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के लिए 11 फरवरी का दिन काफी खास है, क्योंकि आज ही के दिन उन्होंने लेडी लव मान्यता संग शादी रचाई थी.

Photo: Instagram @duttsanjay

संजय दत्त और मान्यता की शादी को 18 साल हो गए हैं. वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्टर ने पत्नी के लिए एक लविंग पोस्ट शेयर की है. 

Photo: Instagram @duttsanjay

पत्नी मान्यता संग अनसीन रोमांटिक फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने पत्नी पर प्यार लुटाया है.

Photo: Instagram @duttsanjay

संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी मम्मा. आप हमेशा मेरी जिंदगी में मेरी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ रही हो. हर अच्छे-बुरे वक्त में एक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रही हो. 

Photo: Instagram @duttsanjay

'जब भी मैं गिरा, आपने मुझे संभाला है. आपने मुझे सबसे प्यारे बच्चे दिए हैं. जिंदगी में जितनी भी चुनौतियां हमारे सामने आती हैं, हम एक टीम की तरह मिलकर उनका सामना करते हैं.'

Photo: Instagram @duttsanjay

'मेरे साथ रहने और मेरा ख्याल रखने के लिए शुक्रिया. दुआ है कि हम साथ में ऐसे ही कई अच्छे पल देखें. लव यू मदर. जय भोलेनाथ. '

Photo: Instagram @duttsanjay

मान्यता ने भी शादी के 18 साल पूरे होने पर संजय दत्त पर प्यार लुटाया है. उन्होंने एक्टर संग रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. 

Video: Instagram @maanayata

बता दें कि संजय दत्त ने साल 2008 में मान्यता संग शादी रचाई थी. ये उनकी तीसरी शादी है. इस शादी से एक्टर के दो बच्चे हैं. शादी के 18 साल बाद भी उनका रिश्ता अटूट है. 

Photo: Instagram @maanayata

Read Next