बुमराह की पत्नी पर चढ़ा धुरंधर फीवर, 'पिंडा' बन क्रिकेटर की खींचीं टांग
24 March 2026
Photo: Instagram/@sanjanaganesan
संजना ने ली चुटकी
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का फीवर हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में अब क्रिकेटर बुमराह की पत्नी संजना ने इसे लेकर पोस्ट की है.
Photo: IMDb
'धुरंधर 2' के रिलीज होने के बाद से इसके की सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें से एक हमजा और उसके दोस्त पिंडा के बीच बाथरूम में हुई लड़ाई वाला सीन भी शामिल है.
Photo: IMDb
सालों से दूर रहने के बाद पिंडा और हमजा की मुलाकात पाकिस्तान में होती है. पिंडा दोस्त को पहचान लेता है और उसका असली नाम लेकर उससे पूछा है कि क्या उसे घर की याद नहीं आई.
Photo: IMDb
पिंडा, जसकीरत को जस्सी कहता है. ऐसे में बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने अपने घर के जस्सी से चुटकी ली है. उन्होंने एक मजेदार पोस्ट शेयर की.
Photo: Instagram/@sanjanaganesan
वायरल फोटो में लंबे बाल वाली संजना का चेहरा पिंडा से बदला हुआ है. उन्होंने लिखा- जब जसप्रीत बुमराह अपने दोस्तों के साथ बॉयज नाइट प्लान करते हैं, तो मैं कहती हूं- घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी?'
Photo: Instagram/@sanjanaganesan
'भाभी' संजना की ये पोस्ट देख फैंस का दिल खुश हो गया है. उनकी ये फोटो वायरल हो गई है. ये मीम बताता है कि बुमराह और संजना कितने मजेदार कपल हैं.
Photo: Instagram/@sanjanaganesan
पिंडा की बात करें तो इस किरदार को निभाने वाले एक्टर उदयबीर संधु को अपने काम के लिए खूब सराहना मिल रही है. उन्होंने बताया कि बाथरूम सीन शूट करने के दौरान वो तीन रातों तक सोए नहीं थे.