मदरसे में पढ़ती हैं सना खान, शौहर ने कराया दाख‍िला, बनाया प्रेशर?

7 Apr 2026

 (Photo: Instagram @sanakhaan21)

मदरसे में कर रहीं पढ़ाई

सना खान ने सालों पहले मुफ्ती अनस सैयद संग शादी करके शोबिज को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. 

 (Photo: Instagram @sanakhaan21)

सना ग्लैमर वर्ल्ड से दूर होकर इस्लाम की राह पर चल रही हैं. वो लोगों को इस्लाम में बताए गए रास्ते पर चलने की हिदायत भी देती हैं.

(Photo: Instagram @sanakhaan21)

सना यूट्यूब पर अपना पॉडकास्ट भी चलाती हैं. अपने शो के एक एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया कि वो अब मदरसे जाकर इस्लाम की पढ़ाई कर रही हैं. 

(Photo: Instagram @sanakhaan21)

सना ने कहा- मैं मानती हूं कि हर इंसान के पास एक मेंटर या टीचर होना बहुत जरूरी है, क्योंकि जो शिक्षा आप टीचर से लेते हो और जो ईधर-उधर से सीखते हो उसमें काफी अंतर होता है. 

(Photo: Instagram @sanakhaan21)

'मेरे पति मुझे हमेशा पढ़ने के लिए बोलते हैं. इसलिए उन्होंने मेरा एक मदरसे में भी दाखिला कराया है. मैं ऑनलाइन पढ़ाई करती हूं.'

(Video: Social Media)

'मेरे पति कहते हैं कि जब आप किसी टीचर से सीखोगी, तो बहुत सी छोटी-छोटी चीजें सीखोगी, जो छूट जाती हैं. '

(Photo: Instagram @sanakhaan21)

सना अब इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हो चुकी हैं. वो दो बच्चों की मां बन चुकी हैं. अब पति और बच्चों की देखभाल करती हैं. वो बुर्का-हिजाब भी पहनती हैं. 

(Photo: Instagram @sanakhaan21)

Read Next