मां के खिलाफ जाकर बनी भोजपुरी हीरोइन, ट्रॉफी फेंक देते थे भाई, अब काम को तरस रही ये हसीना

15 March 2026

 (Photo: Instagram @ sambhavnasethofficial)

संभावना का दर्द

संभावना सेठ एक समय पर भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. मगर अब वो एक्टिंग में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. 

 (Photo: Instagram @ sambhavnasethofficial)

संभावना अब एक फुल टाइम यूट्यूबर बन चुकी हैं. उनके व्लॉग ट्रेंड में रहते हैं. इससे उनकी तगड़ी कमाई भी होती है. 

 (Photo: Instagram @ sambhavnasethofficial)

मगर अब काम ना मिलने से एक्ट्रेस परेशान हैं. Hauterrfly संग बातचीत में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है. 

 (Photo: Instagram @ sambhavnasethofficial)

संभावना बोलीं- एक समय था, जब अविनाश (संभावना के पति) कुछ नहीं कर रहे थे. लेकिन मेरे पास काफी काम था. 

 (Photo: Instagram @ sambhavnasethofficial)

'अब अविनाश काम में बिजी हैं, लेकिन मेरे पास ज्यादा ऑफर्स नहीं हैं. इसलिए मैं खुद को बिजी रखती हूं.'

 (Photo: Instagram @ sambhavnasethofficial)

'मेरे लिए ये भी काम है, लेकिन कई लोग कमेंट करते हैं कि अरे ये यूट्यूब के अलावा कर ही क्या रही है.'

 (Photo: Instagram @ sambhavnasethofficial)

संभावना ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया- जब मैं बड़ी हो रही थी, मैं डांस करती थी. मुझे स्कूल-कॉलेज में डांस परफॉर्मेंस में कई ट्रॉफीज भी मिली थीं. 

 (Photo: Instagram @ sambhavnasethofficial)

लेकिन मेरी मां इसके खिलाफ थीं. मेरे पिता सपोर्ट करते थे. मगर मेरे भाई मेरी ट्रॉफीज पर लात मारकर उन्हें फेंक देते थे. उन्होंने मुझे कभी मोटिवेट नहीं किया. मुझे खुद के लोगों से लड़ना पड़ा. 

 (Photo: Instagram @ sambhavnasethofficial)

Read Next