समय रैना ने अर्चना के बेटे को किया बेइज्जत, देखकर नाराज नहीं, खुश हुईं एक्ट्रेस

05 Feb 2026

Photo: Screengrab

समय रैना की रोस्टिंग

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज के कारण वायरल हो गए हैं. उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के बेटे को जबरदस्त रोस्ट कर डाला है.

Photo: Instagram @maisamayhoon

आर्यमन ने अपने इंस्टाग्राम पर समय के साथ नया वीडियो डाला था, जिसमें वो कॉमेडियन से अपने यूट्यूब चैनल 'Aary vlogs' के लिए शाउट-आउट मांग रहे हैं.

Photo: Instagram @aaryamannsethi 

जिसपर समय ने छूटते ही उनसे कहा कि उन्हें शाउट-आउट की जरूरत नहीं.  उन्होंने अपने अंदाज में आर्यमन से कहा कि वो अर्चना पूरन सिंह के बेटे हैें, उन्हें इसकी क्या जरूरत है.

Photo: Screengrab

आर्यमन के पास घर, गाड़ी, पैसा सबकुछ है, तो वो ये सब क्यों कर रहे हैं? समय ने उनसे कहा कि वो अपनी मां अर्चना के यूट्यूब चैनल को चलाएं. उन्हें खुद के चैनल की जरूरत नहीं.

Photo: Screengrab

कॉमेडियन ने व्यूअर्स से ये भी कहा कि वो आर्यमन के चैनल को अनफॉलो कर लें. समय का ये अंदाज देखकर पीछे आर्यमन खूब हंसे. बल्कि उनके पूरे परिवार को भी ये वीडियो पसंद आया.

Photo: Screengrab

अर्चना ने अपने बेटे के वीडियो पर लिखा, 'ये इतना मजेदार क्यों है, जबकि वो तुम्हें ताने मार रहा है. मुझे क्यों लग रहा है कि अब तुम सच में बड़े हो गए हो, क्योंकि समय रैना तुम्हें रोस्ट कर रहा है.'

Photo: Instagram @iamparmeetsethi

अर्चना के बेटे आर्यमन यूट्यूब पर डेली व्लॉग्स बनाते हैं, जो काफी सुर्खियां भी बटोरते हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा हर पहलू ऑडियंस के सामने रखते हैं, जिसे कई लोग पसंद करते हैं.

Photo: Instagram @iyogitabihani

Read Next