'डैड घर वापस आ गए', ईद पर सलमान ने फैंस को कहा शुक्रिया, व्हीलचेयर पर दिखे सलीम खान
21 Mar 2026
Photo: Instagram/@beingsalmankha
सलमान ने दी ईदी
सलमान खान ने ईद 2026 को अपने फैंस के लिए और खास बना दिया है. हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने घर की बालकनी ने सबका अभिनंदन किया.
Photo: Yogen Shah
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर हमेशा की तरह फैंस कीभीड़ लगी थी. इस बात की उम्मीद कम थी कि सुपरस्टार बालकनी पर आएंगे.
Photo: Yogen Shah
मगर सलमान ने सभी को सरप्राइज कर दिया. उन्होंने बालकनी पर आकर हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर सभी को ईद की मुबारकबाद दी.
Photo: Yogen Shah
साथ ही पिता सलीम खान की अस्पताल से आने के बाद पहली झलक भी दी. सलमान ने फैंस को ग्रीट करने का इनसाइड वीडियो शेयर किया है.
Photo: Instagram/@beingsalmankhan
सलमान ने इसके कैप्शन में लिखा, 'ईद मुबारक. दुआओं के लिए सभी को शुक्रिया. डैड घर वापस आ गए हैं. थैंक यू.'
Photo: Instagram/@beingsalmankhan
इस वीडियो में वो अपनी बुलेटप्रूफ बालकनी से बार फैंस को हैलो बोल रहे हैं. उनके साथ पिता सलीम खान व्हीलचेयर पर बैठे हाथ हिला रहे हैं.
Photo: Yogen Shah
कुछ दिन पहले ही सलीम खान को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. वो काफी कमजोर नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे से उन्होंने जो तकलीफ सही है, उसका पता चल रहा है.
Photo: ITG
सलमान और सलीम खान के साथ मां सलमा, भाई अरबाज, सोहेल, बहन अर्पिता, अलविरा और भांजे-भतीजी निर्वाण, अयान, अहान और आयत खान भी मौजूद थे.