Top News: ससुर बने सचिन-घर में आई बहू, रश्मिका को बांहों में लेकर नाचे विजय

7 MARCH 2026

Credit: Credit Name

इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में विजय-रश्मिका के रिसेप्शन की चर्चा रही. वहीं सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में सेलेब्स का जमावड़ा लगा. जानें और क्या हुआ.

टॉप एंटरटेनमेंट न्यूज

Photo: Instagram @rashmika_mandanna

4 मार्च को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रिसेप्शन पार्टी हुई. साउथ और बॉलीवुड के फिल्मों सितारों ने पार्टी में शिरकत की.

Photo: Yogen Shah

रश्मिका-विजय ने संगीत की ड्रीमी फोटोज शेयर की. इसमें विजय दुल्हन रश्मिका को गोद में उठाकर नाचे. उन्होंने एक्ट्रेस को बांहों में लेकर डांस किया.

Photo: Instagram @rashmika_mandanna

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने सानिया चंडोक संग शादी की. फिल्म, राजनीति और खेल जगत के सितारों ने शादी में हाजिर लगाई.

Photo: Instagram @ekalakhani

धोनी, युवराज सिंह अपनी पत्नियों संग पहुंचे. वहीं अमिताभ बच्चन पत्नी जया संग दिखे. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को भी स्पॉट किया गया.

Photo: Instagram @ekalakhani

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस भौकाल दिखने लगा है. यश की 'टॉक्सिक' के बाद अब हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने भारत में अपनी रिलीज एक हफ्ते टाल दी है.

Photo: Instagram @ranveersingh

रैपर बादशाह के नए 'टटीरी' पर विवाद हो गया है. गाने के लिरिक्स में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. हरियाणा का महिला आयोग नाराज है.

Photo: Screengrab

थलापति विजय की 27 साल की शादी टूटने वाली है. 27 फरवरी को संगीता की तलाक की अर्जी ऑफिशियल हुई. संगीता ने याचिका में विजय पर बेवफाई, मानसिक क्रूरता और लापरवाही जैसे आरोप लगाए हैं. 

Video: Social Media

यूट्यूबर अनुराग डोबाल ने पेरेंट्स और भाई-बहन पर प्रताड़ना और टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा वो तनाव में हैं. पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़ चुकी है.

Photo: Screengrab

Read Next