12 FEB 2026
Photo: Instagram @rajpalofficial
एक्टर राजपाल चेक बाउंस मामले में जेल में कैद हैं. 9 करोड़ का उधार ना चुका पाने की वजह से राजपाल को सरेंडर करना पड़ा था.
Photo: Instagram @rajpalofficial
इस बुरे वक्त में राजपाल के साथ पूरी इंडस्ट्री खड़ी है. उनकी मदद के लिए कई सितारों ने पैसे दिए हैं. कुछ सेलेब्स ने अमाउंट रिवील किया है. वहीं कईयों ने रकम को मेंशन नहीं किया है.
Photo: Instagram @rajpalofficial
सोनू सूद सबसे पहले राजपाल की मदद के लिए आगे आए थे. उन्होंने कॉमेडियन को फिल्म ऑफर की है. इंडस्ट्री से भी उन्हें सपोर्ट करने को कहा है.
Photo: X @SonuSood
राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि सलमान खान, अजय देवगन, रतन जैन, डेविड धवन और उनके बेटे वरुण धवन ने फोन कर मदद का हाथ बढ़ाया है. हालांकि रकम की जानकारी नहीं मिल पाई है.
Photo: Instagram @beingsalmankhan
गुरमीत चौधरी ने राजपाल को सपोर्ट कर सबसे उनकी मदद करने को कहा. वहीं पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने राजपाल को उनके प्रोजेक्ट की एडवांस पेमेंट दे दी है.
Photo: Instagram @gururandhawa
भोजपुरी स्टार निरहुआ जल्द राजपाल यादव संग काम करने वाले हैं. वो फिल्म के प्रोड्यूसर को राजपाल का साइनिंग अमाउंट एडवांस में देने की अपील करेंगे.
Photo: Instagram @dineshlalyadav
जेम ट्यून्स म्यूजिक लेबल के फाउंडर और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह भी सामने आए हैं. उन्होंने राजपाल को 1.11 करोड़ की धनराशि दी है.
Photo: Instagram @raoinderyadav
बिहार के नेता और लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव ने 11 लाख दिए हैं. सिंगर मीका सिंह ने भी 11 लाख की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है.
Photo: X @TejYadav14
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान ने राजपाल के काम की तारीफ की. साथ ही बुरे वक्त में एक्टर को 10 लाख देने का वादा किया है.
Photo: Instagram @rajpalofficial
FWICE ने लोगों से राजपाल की मदद करने को कहा. सबसे एकजुटता दिखाने की अपील है. उनका कहना है कि राजपाल इस सजा के हकदार नहीं हैं.
Photo: Instagram @rajpalofficial
जानकारी के मुताबिक, राजपाल के करीबी दोस्त रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्टर की गुपचुप मदद की है. पहले भी उन्होंने राजपाल को 10 लाख दिए थे.
Photo: Instagram @nawazuddin._siddiqui