तारीख पर तारीख मांगते रहे राजपाल, हाई कोर्ट सख्त, कमजोर पड़ी हर एक दलील

12 FEB 2026

Photo: Instagram @rajpalofficial

राजपाल यादव की जमानत अर्जी खारिज हो गई. जानें हाई कोर्ट में आख‍िर क्या हुआ जो एक्टर को रिहाई नहीं म‍िल सकीं.

राजपाल को पड़ी डांट

Photo: Instagram @rajpalofficial

एक्टर ने शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत की गुहार लगाई है. हालांकि एक्टर सालों से पेमेंट करने का कोर्ट में वादा कर रहे हैं. लेकिन आज तक पूरी राशि का भुगतान न किए जाने पर उन्हें डांटा गया है.

Photo: Instagram @rajpalofficial

राजपाल की तरफ से कोर्ट में सजा को रद्द करने की मांग हुई. इसपर जज ने हैरानी जताई. क्योंकि एक्टर ने पुरानी सुनवाई के दौरान पैसे उधार लेने की बात कबूली थी.

Photo: Instagram @rajpalofficial

जानते हैं दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में क्या दलील हुई. राजपाल के वकील ने कहा- वो ये मामला सैटल करना चाहते हैं. राजपाल के सरेंडर करने की वजह भी उन्होंने बताई.

Photo: Instagram @rajpalofficial

वकील के मुताबिक, राजपाल ने कोर्ट में कही अपनी बात का मान रखने के लिए सरेंडर किया. 5 करोड़ में से करीबन 3 करोड़ का अमाउंट चुका दिया गया है.

Photo: Instagram @rajpalofficial

हाईकोर्ट ने पूरा अमाउंट नहीं चुकाने पर खरी-खरी सुनाई. कोर्ट ने कहा- आपने याचिका दाखिल की थी. जज ने कहा था कि वो हस्तक्षेप नहीं करेंगे. आपने कहा कि पैसों का भुगतान करेंगे.

Photo: Instagram @rajpalofficial

'सालों तक पेमेंट नहीं की. आदेश की अवहेलना के कारण आपने सरेंडर किया. आप पिछला ऑर्डर देखो. आप मीडिएशन सेंटर गए. वहां भुगतान करने का वादा किया. आपको 25-30 मौके दिए गए.'

Photo: Instagram @rajpalofficial

''अब केस को आप री-ओपन करना चाहते हो? पैसे देने में देर होने की जानकारी देनी होगी. मुझे आपसे सहानुभूति हो सकती है लेकिन कानून तो कानून है.''

Photo: Instagram @rajpalofficial

राजपाल के वकील ने जवाब में कहा- याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ रुपये जमा करने हैं. पैसा चुकाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री और पब्लिक से मदद मिल रही है. 

Photo: Instagram @rajpalofficial

हाईकोर्ट की तरफ से कहा गया- इसका कोई लेना-देना नहीं. आपने 25 बार कहा कि ये कर्ज है. राजपाल के वकील ने कहा- हम कोर्ट में बतौर सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने के लिए तैयार हैं.

Photo: Instagram @rajpalofficial

कोर्ट में एक्टर के वकील ने बेल की अपील करते हुए कहा- ''राजपाल के परिवार में शादी है, इसलिए हमें जमानत चाहिए.'' एक्टर की भतीजी की शादी होनी है.

Photo: Instagram @rajpalofficial

Read Next