जब राजपाल यादव ने उठाई थी पत्नी की अर्थी, बोले- टूट गया था उस दिन

10 Feb 2026

Photo: Aajtak

राजपाल ने झेला दर्द

बॉलीवुड के जाने माने कॉमिक एक्टर मुश्किलों में फंसे हुए हैं. उन्हें 9 करोड़ रुपये के चेकबाउंस मामले में जेल हो गई है.

Photo: Instagram/@rajpalofficial

राजपाल ने इस मामले में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के तिहाड़ जेल भेज दिया गया. अब धीरे-धीरे नेता और एक्टर्स उनके सपोर्ट में सामने आ रहे हैं.

Photo: Instagram/@rajpalofficial

इस बीच एक्टर के स्ट्रगल को भी याद किया जा रहा है. लल्लनटॉप संग बातचीत में उन्होंने अपनी पत्नी के निधन के बाद टूटने का जिक्र किया था.

Photo: Instagram/@rajpalofficial

राजपाल ने बताया था कि 20 की उम्र में उनके पिता ने उनकी शादी करवा दी थी. उन्होंने पिता का आदेश माना और ब्याह के एक साल बाद उनके घर बेटी पैदा हुई.

Photo: ITG

एक्टर ने बताया था कि बेटी के जन्म के महज 15 मिनट बाद डिलीवरी के वक्त कॉम्प्लिकेशन के चलते उनकी पत्नी चल बसी थी.

Photo: Instagram/@rajpalofficial

उन्होंने कहा- पत्नी ने कहा था कि 7 दिन हैं अभी, 7 दिन बाद डिलीवरी होगी. लेकिन पता चला कि कल उससे मिल रहे हैं और आज कंधे पर लेकर जा रहे हैं.

Photo: Instagram/@rajpalofficial

एक्टर के लिए ये वक्त इसलिए भी ज्यादा मुश्किल था, क्योंकि वो उस समय पत्नी के साथ नहीं थे, बल्कि एक फिल्म की शूटिंग के लिए शाहजहांपुर में थे.

Photo: Instagram/@rajpalofficial

राजपाल यादव के मुताबिक, उनकी बेटी को कभी परिवार ने मां की कमी नहीं खलने दी. एक्टर की मां और भाभी से शुरुआत से उसका ख्याल रखा है.

Photo: Instagram/@rajpalofficial

Read Next