राजपाल की रिहाई से खुश परिवार, पर खत्म नहीं हुईं मुश्किलें, भाई बोला- शिकायतें...

17 FEB 2026

Photo: Instagram @rajpalofficial

16 फरवरी को करीबन 11 दिन तिहाड़ जेल में काटने के बाद राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिली. 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट देने के बाद उन्हें बेल दी गई.

राजपाल के भाई ने क्या कहा?

Photo: Instagram @rajpalofficial

राजपाल को बेल मिलने के बाद उनके भाई चंद्रपाल यादव ने हाईकोर्ट के फैसले पर रिएक्ट किया है. जानें उन्होंने क्या कहा...

Photo: Instagram @rajpalofficial

कोर्ट के बाहर IANS से बात करते हुए उन्होंने कहा- हमारी कोई शिकायतें नहीं हैं. जो भी दिन हमने देखें, हमारे अच्छे दिन अभी आने बाकी हैं. अभी के लिए बस इतना ही कहूंगा.

Photo: Instagram @rajpalofficial

एक्टर को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है. शाहजहांपुर में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए एक्टर ने जमानत ली है.

Photo: Instagram @rajpalofficial

राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने बताया था कि एक्टर जेल से बाहर आने के बाद खुद मीडिया से बात करते हुए अपनी आपबीती बताएंगे.

Photo: Instagram @rajpalofficial

मैनेजर ने मीडिया से कहा था- राजपाल एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और पूरे मामले पर अपनी बात रखेंगे. तब तक हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते.

Photo: Instagram @rajpalofficial

चेक बाउंस केस में राजपाल को फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों का समर्थन मिला है. सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, सलमान खान, अजय देवगन जैसे सितारे उनके सपोर्ट में आए.

Photo: Instagram @rajpalofficial

राजपाल की पत्नी ने मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े कलाकारों का आभार जताया है. किससे कितनी मदद मिली, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया.

Photo: Instagram @rajpalofficial

Read Next