19 FEB 2026
Photo: Instagram @rajpalofficial
राजपाल यादव जेल से छूटने से बाद यूपी के शाहजहांपुर में हैं. वहां उनकी भतीजी की शादी का जश्न चल रहा है.
Photo: Instagram @rajpalofficial
सोशल मीडिया पर शादी के घर की रौनक देखने को मिली है. अपने गांव पहुंचकर राजपाल की खुशी की ठिकाना नहीं है.
Photo: Instagram @rajpalofficial
वो भतीजी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस को खूब एंजॉय कर रहे हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो डांस कर रहे हैं.
Photo: Instagram @rajpalofficial
राजपाल अपनी पत्नी राधा संग नाचते हुए दिख रहे हैं. उनके साथ घर के और भी रिश्तेदार झूम रहे हैं. फंक्शन का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
Photo: Social Media
राजपाल पत्नी के साथ बॉलीवुड गाने पर झूम रहे हैं. उनके चेहरे की खुशी बताती है कि वो भतीजी की शादी को कितना एंजॉय कर रहे हैं.
Photo: Screengrab
ये मेहंदी का फंक्शन था. उनकी पत्नी राधा यैलो साड़ी में सजी धजी नजर आ रही हैं. वो अपना पल्लू पकड़कर नाचती दिखीं.
Photo: Screengrab
राजपाल को यूं जश्न मनाते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. जिंदगी को जिस पॉजिटिविटी के साथ वो जी रहे हैं, उसकी लोगों ने तारीफ की है.
Photo: Instagram @rajpalofficial
राजपाल को अभी तक 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में पूरी तरह राहत नहीं मिली है. 18 मार्च को केस की अगली सुनवाई होनी है.
Photo: Instagram @rajpalofficial
जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने मीडिया से बात की है. उन्होंने मदद करने वालों का शुक्रिया अदा किया है. राजपाल ने इंडस्ट्री से काम मांगा है.
Photo: Instagram @rajpalofficial