'तिहाड़ जेल में राजपाल यादव', इमोशनल होकर बोले- मेरा कोई दोस्त नहीं है...

10 FEB 2026

Photo: Instagram @rajpalofficial

मशहूर कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव बुरे दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है.

मुश्किल में राजपाल

Photo: Instagram @rajpalofficial

वो 2.5 करोड़ के चेक बाउंस केस में फंसे हैं. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट से फंड अरेंज करने के लिए और समय मांगा था. लेकिन उनकी याचिका ये खारिज हो गई.

Photo: Instagram @rajpalofficial

जिसके बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरेंडर से पहले राजपाल ने अथॉरिटी के सामने इमोशनल बयान दिया था.

Photo: Instagram @rajpalofficial

अपने हालातों का जिक्र करते हुए वो रो पड़े थे. न्यूज X की रिपोर्ट क मुताबिक, राजपाल ने कहा था- सर क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं.

Video: TheLallantop

''और कोई उपाय नहीं दिखता. सर यहां हम सब अकेले हैं. कोई दोस्त नहीं हैं. इस संकट से मुझे खुद ही डील करना पड़ेगा.''

Photo: Instagram @rajpalofficial

राजपाल का केस 2010 का है. एक्टर ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ उधार लिए थे. ताकि वो अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'अता पता लापता' को बना सके.

Photo: Instagram @rajpalofficial

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी. मूवी के ना चलने की वजह से राजपाल को पैसों का नुकसान हुआ. उनके लिए लोन चुकाना मुश्किल हो गया था.

Photo: Instagram @rajpalofficial

राजपाल ने कई चेक इश्यू किए, लेकिन वे सभी बाउंस हुए. जिसकी वजह से उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया गया. अप्रैल 2018 में एक्टर और उनकी पत्नी को 6 महीने की जेल हुई.

Photo: Instagram @rajpalofficial

एक्टर ने इस फैसले को चुनौती दी. कई अपील देने के बाद उन्हें राहत मिली. उनका ये केस आज भी चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, उनका लोन अमाउंट 9 करोड़ तक पहुंच गया था.

Photo: Instagram @rajpalofficial

2025 में एक्टर ने 75 लाख चुकाए. लेकिन लगातार अमाउंट चुकाने में होने वाली देरी के चलते उन्हें कोर्ट से फटकार मिली.

Photo: Instagram @rajpalofficial

4 फरवरी को उन्हें फंड अरेंज करने के लिए 1 वीक का अल्टीमेटम दिया गया था. लेकिन वो फेल हुए और सरेंडर करना पड़ा.

Photo: Instagram @rajpalofficial

सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने राजपाल को अपनी फिल्म में काम दिया है. साथ ही इंडस्ट्री से साथ आकर एक दूसरे के लिए खड़े रहने की अपील की है.

Photo: X@SonuSood

Read Next