15 APR 2026
Photo: Instagram @payal_malik_53
यूट्यूबर अरमान मलिक 5 बच्चों के पिता हैं. हाल ही में 5वें बच्चे के पापा बने हैं. 5 बच्चे होने की वजह से वो कई दफा ट्रोल हुए हैं.
Photo: Instagram @payal_malik_53
अपने लेटेस्ट व्लॉग में पायल हेटर्स पर भड़की हैं. उन्होंने लोगों से कहा कि वो उन्हें और उनके बच्चों का नाम लेना बंद कर दें.
Photo: Instagram @payal_malik_53
वो कहती हैं- हमारा नाम लेकर अपने व्यूज बढ़ाना बंद करो. गंदगी फैलाना बंद करो. रिश्तों को समझो.
Photo: Instagram @payal_malik_53
''मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं. ना हम किसी की बुराई में हैं, ना अच्छे में हैं. मेरे बच्चों को पिछली प्रेग्नेंसी में लोगों ने बद्दुआ दी थी.''
Photo: Instagram @payal_malik_53
''मेरे बच्चे लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे थे. 4 महीने के बच्चे का ऑपरेशन हुआ. जितने दर्द हमने झेले हैं, भगवान वो किसी और को ना दें.''
Photo: Instagram @payal_malik_53
''लोग हमारे कमेंट्स में आकर बच्चों को बद्दुआ देते हैं. एक मासूम बच्चे के लिए ऐसी बात कहना कितना गलत है, ऐसा मत करो.''
Photo: Instagram @payal_malik_53
वो कहती हैं- मेरे सारे रिश्ते मुझसे अलग हो चुके हैं. मायके वाला कोई मेरे साथ नहीं है. इसलिए मैं रिश्तों को समझती हूं.
Photo: Instagram @payal_malik_53