तीसरी शादी के लिए तैयार पवन सिंह, भरी महफिल में किसे किया प्रपोज? बोले- काला हूं लेकिन...  

3 Feb 2026

PHOTO: Instagram @singhpawan999

पवन सिंह करेंगे तीसरी शादी?

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपने बिंदास एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैं. पवन सिंह को लेकर कई विवाद भी होते रहते हैं, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

PHOTO: Instagram @singhpawan999

हाल ही में पावर स्टार एक इवेंट का हिस्सा बने. उन्होंने मजाक-मजाक में एंकर को शादी के लिए प्रपोज कर डाला.

PHOTO: Instagram @singhpawan999

अब पवन सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जानते हैं कि पूरा मामला है क्या.

PHOTO: Instagram @singhpawan999

पवन सिंह इवेंट में मौजूद एंकर से पूछते हैं कि क्या आपकी शादी हो गई है. एंकर कहती है कि जी अभी तो नहीं. लड़का ढूंढ़ रहे हैं, सुंदर, सुशील और टिकाऊ. संस्कारी और कमाऊ भी हो.

PHOTO: Instagram @singhpawan999

एंकर ने पवन सिंह से भी कहा कि कोई हो तो बताओ. पवन सिंह कहते हैं कि कोई हो तो क्या बताना है. आप सामने देख लीजिए, चुन लीजिए. इसमें क्या है, क्या नहीं है.

PHOTO: Instagram @singhpawan999

पवन सिंह कहते हैं कि किस चीज की कमी है, ये भी बता दीजिए. सांवला हूं, काला हूं, कमाता हूं ही. वो कहते हैं कि सुंदर नहीं हूं. संस्कार हैं.

PHOTO: Instagram @singhpawan999

पावर स्टार ने हंसते हुए कहा कि टिकाऊ हूं, लेकिन फैशन के जमाने में गारंटी नहीं है भइया. सिर्फ वारंटी, पर इतना जरूर बोलूंगा कि ये लड़का टिकाऊ है. अब सामने वाला ना टिके, उसकी बात ही अलग है. 

PHOTO: Instagram @singhpawan999

 पवन सिंह ने चीखते हुए कहा कि मैं टिकाऊ हूं, टिकाऊ था और रहूंगा. एंकर कहती है कि आजकल के लड़के शाम को हाय कहते हैं और सुबह बाय.

PHOTO: Instagram @singhpawan999

पवन सिंह कहते हैं कि आजकल की लड़कियां भी ऐसे ही करती हैं. दो बाबू को I Love You कहती हैं. लोगों में कमी ढूंढ़ेंगे, तो दोनों तरफ से मिलेगी. एंकर कहती हैं कि हां सही कह रहे हैं. 

Video: Social Media

Read Next