राघव चड्ढा के साले का बर्थडे, परिणीति ने दी बधाई, ल‍िखा- जल्दी आओ म‍िलने

19 Mar 2026

Photo: Instargam @parineetichopra

परिणीति के भाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपने छोटे भाई सहज चोपड़ा का जन्मदिन मना रही हैं.

Photo: Instargam @parineetichopra

इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने भाई के लिए स्पेशल पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने उनके साथ बिताए कई अनसीन मोमेंट्स शेयर किए हैं.

Photo: Instargam @parineetichopra

परिणीति ने अपने भाई सहज को अपना सबकुछ बताते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. एक्ट्रेस ने अपने मजाकिया अंदाज में बर्थडे पोस्ट का कैप्शन लिखा है.

Photo: Instargam @parineetichopra

परिणीति ने लिखा, 'आप कैसे अपने सबकुछ के बारे में, कुछ कह सकते हैं? जन्मदिन मुबारक हो मेरे सबकुछ. भगवान ने मुझे तुमसे नवाजा है.'

Photo: Instargam @thisissahajchopra

'तुम मेरे पहले बच्चे, मेरे भाई, मेरे मेंटर, मेरे दोस्त और मेरी जिंदगी का सहारा. मैं हूं क्योंकि तुम हो. चलो अब मिलने आओ बेवकूफ भाई.'

Photo: Instargam @parineetichopra

परिणीति के भाई सहज एक बिजनेस एंटरप्रेन्योर हैं. उनका दिल्ली में खुद का फूड बिजनेस हैं, जिसे वो 'द ओल्ड दिल्ली' के नाम से चलाते हैं.

Photo: Instargam @parineetichopra

सहज चोपड़ा अपनी बहन परिणीति से सिर्फ पांच साल छोटे हैं. उन्हें कई मौकों पर एक्ट्रेस के साथ देखा गया है. 

Photo: Instargam @parineetichopra

Read Next