'क्या बक रहे हो?', मुंबई में पैपराजी ने श्रुति हासन को कहा 'मम्मा', चिढ़ी एक्ट्रेस

19 Apr 2026

Photo: Screengrab

श्रुति हासन को आया गुस्सा

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस श्रुति हासन अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में मुंबई की सड़कों पर कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस ने अपना आपा खो दिया.

Photo: Instagram/@shrutzhaasan

श्रुति को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. जैसे ही वह बाहर निकलीं, पैपाराजी उनकी तस्वीरें उतारने के लिए होड़ मचाने लगे.

Photo: Instagram/@shrutzhaasan

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी भीड़ में से किसी ने उन्हें कुछ ऐसा कह दिया जिससे श्रुति का पारा चढ़ गया. वह न केवल रुकीं, बल्कि एक्ट्रेस ने रिएक्शन भी दिया.

Photo: Instagram/@shrutzhaasan

दरअसल, रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त वहां मौजूद एक पैपाराजी ने श्रुति हासन को 'मम्मा' कहकर पुकारा. 40 साल की एक्ट्रेस को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और वह तुरंत चिढ़ गईं.

Photo: Instagram/@shrutzhaasan

श्रुति ने पलटकर उस पैपाराजी की क्लास लगाते हुए कहा, 'कौन है मम्मा? आपकी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?' एक्ट्रेस की इस तीखे रिएक्शन को देखकर वहां मौजूद बाकी लोग भी हैरान रह गए.

Video: instantbollywood

हालांकि आपको बता दें कि 'अम्मा' शब्द, जिसका इस्तेमाल दक्षिण भारत में आमतौर पर महिलाओं को सम्मान या प्यार से बुलाने के लिए करते हैं. इसे शायद एक्ट्रेस ने गलत समझा. जब एक फ़ोटोग्राफर ने उन्हें इस शब्द से पुकारा.

Photo: Instagram/@shrutzhaasan

विवादों से हटकर श्रुति के काम की बात करें, तो वह जल्द ही वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं. इस सीरीज में अनन्या पांडे लीड रोल में हैं.

Photo: Instagram/@shrutzhaasan

Read Next