बेटी को PAK एक्ट्रेस ने पहनाई बिकिनी, बोल्डनेस से नहीं दिक्कत, भड़की आवाम

8 Apr 2026

 (Photo: Instagram @juvariaabbasi)

बेटी के लुक पर बोली एक्ट्रेस

पाकिस्तानी एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी एक बार फिर हेटर्स के निशाने पर हैं. उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

 (Photo: Instagram @anzelaabbasi)

52 साल की जवेरिया अब्बासी एक जवान बेटी की मां हैं. उनकी बेटी अंजेला अब्बासी है. वो 28 साल की हैं. 

(Video: Social Media)

खास बात ये है कि जवेरिया की बेटी भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस और फेमस मॉडल हैं. वो अब सिंगर भी बन चुकी हैं. 

 (Photo: Instagram @anzelaabbasi)

अपने शोज में अंजेला बोल्ड ड्रेसेस में नजर आ चुकी हैं, जिनपर उन्हें कई बार ट्रोलिंग झेलनी पड़ी.

 (Photo: Instagram @anzelaabbasi)

जवेरिया अब एक पॉडकास्ट में अपनी जवान बेटी के बिकिनी पहनने को डिफेंड करती नजर आईं.

 (Photo: Instagram @anzelaabbasi)

एक्ट्रेस ने बेटी की तारीफ में कहा- मुझे देखना था कि मैं अपनी बेटी को किस हद तक कॉन्फिडेंस दे सकती हूं और क्यों नहीं दूं?

(Photo: Instagram @juvariaabbasi)

'वो खूबसूरत है और उसको अगर खुद को साबित करने का मौका मिल रहा है तो क्यों नहीं?'

(Photo: Instagram @juvariaabbasi)

'मैं अपनी बेटी की सबसे बड़ी सपोर्टर हूं. वो अपनी लाइफ में कुछ भी करे, मैं उसे सपोर्ट करती हूं. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.'

(Photo: Instagram @juvariaabbasi)

'हमारी इतनी प्यारी-प्यारी बच्चियां हैं. मैं चाहती हूं कि वो मिस यूनिवर्स में जाएं. इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर एक बच्ची जाएगी तो बाकियों की हिम्मत बनेगी. '

(Photo: Instagram @juvariaabbasi)

'मेरी बेटी ने बिकिनी नहीं, बल्कि बुर्किनी (स्विमसूट विद हिजाब) पहनी थी. वो अपनी बॉडी नहीं दिखा रही थी. मुझे नहीं पता कि लोगों ने इतना बड़ा इश्यू क्यों बना दिया.' 

 (Photo: Instagram @juvariaabbasi)

जवेरिया अब्बासी को उनके इस बयान पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. पाक आवाम उन्हें खरी-खोटी सुना रही है. लोगों का कहना है कि उन्हें अपनी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए. 

 (Photo: Instagram @juvariaabbasi)

Read Next