खामेनेई की मौत पर रो रहीं पाक एक्ट्रेसेस, बिग बॉस फेम फरहाना ने बताया मसीहा

2 March 2026

(Photo: Social Media)

सितारों का छलका दर्द

अमेरिका और इजरायल संग चल रही जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है.

(Photo: Social Media)

खामेनेई की मौत से ईरान समेत पाकिस्तान में भी गम का माहौल है. भारत के भी कई मुस्लिम सेलेब्स खामेनेई की मौत पर दुख जता रहे हैं. 

 (Photo: Instagram @farhanabhattt)

कश्मीर की रहने वाली और बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट ने बताया कि खामेनेई की मौत की खबर से उन्हें झटका लगा है. 

 (Photo: Instagram @farhanabhattt)

खामेनेई के बारे में बात करते हुए फरहाना इंस्टेंट बॉलीवुड से बोलीं- वो ऐसी शख्सियत थे, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता. वो हमारे दिल में रहेंगे. अल्लाह उनकी शहादत कुबूल करे. 

 (Photo: Instagram @farhanabhattt)

'कश्मीरी जितने भी लोग हैं, वो इस चीज से झुलस चुके हैं. सबका दिल दहल रहा है. सहरी के बाद मैं बिल्कुल सोई नहीं हूं. काफी लोगों के लिए वो मसीहा थे. वो हमारे दिल, दिमाग में हमेशा जिंदा रहेंगे.'

 (Photo: Instagram @farhanabhattt)

PAK एक्ट्रेस दुरेफिशां ने खामेनेई का एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा-  एक आदमी किस तरह से महिलाओं से और महिलाओं के बारे में बात करता है उसमें उसकी सच्ची आस्था देख सकते हैं. इस घुटन भरे और भयावह संसार में भी मेरी मानसिक स्थिरता बनी हुई है.

 (Photo: Social Media)

पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस युमना जैदी ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वो अक्सर अपने दिल के सुकून के लिए खामेनेई के लैक्चर्स सुनती थीं. उनके जाने से उन्हें काफी सदमा लगा है. 

 (Photo: Social Media)

पाकिस्तानी एक्ट्रेस कुब्रा खान ने भी खामेनेई का पुराना वीडियो शेयर करके लिखा- ये नुकसान बड़ा है. उन्होंने दिल टूटने वाली इमोजी भी बनाई.

 (Photo: Social Media)

पाक सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस माया अली ने दुख जताते हुए लिखा- हीरो कभी सचमुच मरते नहीं, वो हमेशा हमारे दिलों में अमर रहते हैं. वो एक सच्चे नेता थे, वो साहस और अटूट शक्ति के साथ अकेले ही अपने दुश्मनों के सामने खड़े रहे. 

 (Photo: Social Media)

Read Next