जब मशहूर क्र‍िकेटर के बच्चे की मां बनीं नीना, सबने कहा- अबॉर्शन करा लो

14 Mar 2026

Photo: Instagram @neena_gupta

नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी

एक्ट्रेस नीना गुप्ता पिछले दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अचानक सुर्खियों में आई थीं. रश्मिका-विजय के रिसेप्शन पर उन्हें अपना पेट पकड़े देखा गया, जिससे ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे.

Photo: Instagram @neena_gupta

हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी. खुद नीना ने इसे खारिज भी किया था. मगर 66 साल की एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर ने काफी लोगों को हैरान किया था.

Photo: Instagram @neena_gupta

नीना गुप्ता जब अपनी बेटी मसाबा के साथ प्रेग्नेंट थीं, तब उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे. वेस्ट-इंडियन क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स संग उनका अफेयर सबसे चर्चित रहा.

Photo: Instagram @neena_gupta

नीना जब प्रेग्नेंट हुई थीं, तब विव रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे. इस खबर से काफी बवाल मच गया था. हर कोई एक्ट्रेस को एबॉर्शन की सलाह दे रहा था, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया.

Photo: Social Media

नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में लिखा था. उन्होंने बताया कि कैसे वो मां बनने की बात से खुश थीं, मगर विव रिचर्ड्स से भी बात करना चाहती थीं.

Photo: Instagram @neena_gupta

नीना ने लिखा था, 'विव और मेरा अफेयर था, और मैं प्रेग्नेंट हो गई थी. जबतक मुझे इसकी जानकारी मिली, वो घर पर लौट आए थे. किसी ने मुझे अबॉर्शन कराने के लिए कहा.'

Photo: Instagram @masabagupta

'कोई मुझे सिंगल पेरेंट होने के खतरों के बारे में बता रहा. मैंने सबकी बात शांति से सुनी. जब मैं घर लौटी तो मैंने खुद से पूछा कि क्या तुम खुश हो? तो मैं खुशी से झूम उठी.'

Photo: Instagram @masabagupta

नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा को 2 नवंबर 1989 में जन्म दिया था. जब क्रिकेटर ने अपनी पहली पत्नी को नहीं छोड़ा, तो उन्होंने अपनी बेटी को इंडिया में अकेले पाला और बड़ा किया.

Photo: Instagram @neena_gupta

Read Next