26 MAR 2026
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
मोनालिसा कभी अपनी पहली फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा की तारीफ करते हुए नहीं थकती थीं. लेकिन आज वो उनपर गंभीर आरोप लगा रही हैं.
Photo: Social Media
सनोज पर भड़कते हुए मोनालिसा ने उन्हें घटिया और गंदा इंसान बताया. कहा कि डायरेक्टर ने उन्हें 10 बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी.
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
परिवार ने सनोज के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया. उनकी बात को नजरअंदाज किया. मोनालिसा ने साफ कहा कि उन्हें भी कभी सनोज मिश्रा के साथ काम नहीं करना है.
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने सनोज मिश्रा की फिल्म पर सवाल उठाए. शूटिंग के दौरान डायरेक्टर पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए.
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
मोनालिसा ने भड़कते हुए कहा- सनोज मिश्रा पूरे दिन मुझे सोने नहीं देता था. फिर चुपके से मेरा एक सीन निकाल देता था.
Photo: Social Media
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि सनोज 10 करोड़ में फिल्म बनने का झूठा दावा कर रहे हैं. मोनालिसा के मुताबिक ये फिल्म 10 करोड़ नहीं बल्कि 3 लाख में बनी है.
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
मोनालिसा ने बताया कि सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म में काम करने की कोई फीस नहीं दी. बजाय इसके उनसे 50 हजार उधार ले रखे हैं.
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
मोनालिसा के इन आरोपों पर सनोज मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है. डायरेक्टर ने इन्हें निराधार बताते हुए कहा कि मोनालिसा का ब्रेनवॉश किया गया है.
Photo: Instagram @monalisabhosle_official