फरमान संग शादी, अटकी मोनालिसा की फिल्म, बर्बाद हुए डायरेक्टर? बोले- सब खत्म

13 MAR 2026

Photo: Social Media

मोनालिसा इंदौर से मुंबई हीरोइन बनने आई थी.  डेब्यू मूवी द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए एक्टिंग सीखी, सब कुछ किया. मूवी का ट्रेलर भी काफी पसंद किया गया.

मुश्किल में फंसी फिल्म

Photo: Instagram @monalisabhosle_official

लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही मोनालिसा के एक फैसले ने पूरी फिल्म की मेहनत पर पानी फेर दिया. उनकी इंटरफेथ मैरिज ने फिल्म की राह को मुश्किल कर दिया है.

Photo: Social Media

डायरेक्टर सनोज मिश्रा का दर्द छलका है. न्यूज 18 संग बातचीत में उन्होंने कहा कि सब खत्म हो गया है. उन्हें नहीं लगता मूवी को डिस्ट्रीब्यूटर मिलेगा. जानबूझकर रिलीज से पहले ये इंटरफेथ मैरिज की गई.

Photo: Instagram @monalisabhosle_official

सनोज से जब मूवी की रिलीज डेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने परेशान होते हुए कहा- पता नहीं, नहीं जानता ये फिल्म अब कब जाएगी. उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी कुछ झेला था.

Photo: Instagram @monalisabhosle_official

सनोज कहते हैं- ''मैं इस फिल्म के लिए जेल गया. अपमानित हुआ. साढ़े 9 करोड़ का मुझ पर कर्ज है. जिसका मैं ब्याज भर रहा हूं. मेरी 2 साल की तपस्या धूमिल हो गई. मेरी फिल्म कंप्लीट हो गई है.''

Photo: Instagram @monalisabhosle_official

''बस एक गाना शूट होने को बाकी है. लेकिन अब मैं मोनालिसा संग कभी काम नहीं करना चाहूंगा. मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा गलत फैसला मोनालिसा को फिल्म में लेना था.''

Photo: Instagram @monalisabhosle_official

सनोज ने तो मोनालिसा संग आगे काम करने से मना कर दिया है. देखते हैं साउथ में उनका करियर कितना शाइन करता है. सनोज ने मुताबिक, वो एक्टिंग के लिए सीरियस नहीं हैं.

Photo: Instagram @monalisabhosle_official

Read Next