'कमरे में गलत तरीके से छुआ' मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट संग हुई गंदी हरकत, खोली पोल

23 March 2026

(Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

मॉडल का खुलासा

मॉडल और ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स की कंटेस्टेंट रहीं आकांक्षा चौधरी इन दिनों डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' में नजर आ रही हैं. 

(Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

आकांक्षा चौधरी ने अब इंडस्ट्री के काले सच से पर्दा उठाया है. उन्होंने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें काम के बदले कम्प्रोमाइज करने का ऑफर दिया था. 

(Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में आकांक्षा ने बताया- मेरे साथ छेड़ा-छाड़ी वाली चीज हुई थी. मुझे बोला गया था कि कंप्रोमाइज करो...मैं काम दिला दूंगा.

(Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

आकांक्षा ने बताया कि वो काम के लिए मीटिंग करने गई थीं. तब उन्हें उस शख्स ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी. 

(Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

अकांक्षा ने ये भी बताया कि बाहर कई सारे लोग थे, लेकिन अंदर रूम में वो अकेले मीटिंग कर रही थीं, जब उस शख्स ने उन्हें छूने की कोशिश की. 

(Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

आकांक्षा ने बिना किसी का नाम लिए बताया कि टॉक शो के लिए उस शख्स को लोग फाइनल करने थे. उनका मिस इंडिया में कुछ हो नहीं पा रहा था, तो उन्होंने सोचा कि वो मॉडलिंग के साथ कुछ काम कर लेंगी.

(Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

लेकिन उस शख्स ने काम को लेकर बात करते-करते उन्हें गले लगा लिया. उस शख्स का टच आकांक्षा को सही नहीं लगा. 

(Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

उस शख्स ने फिर आकांक्षा से कहा कि वो काम उन्हें दिला देगा...लेकिन फिर उनकी टांगों पर कमेंट करने लगा, जो आकांक्षा को ठीक नहीं लगा. इसके बाद वो वहां से निकल गई थीं. 

(Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

बता दें कि ब्यूटी पेजेंट में सफल न होने का बाद आकांक्षा ने स्प्लिट्सविला 16 में एंट्री की. इस शो से उन्हें तगड़ी पहचान मिली है. उन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

(Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

Read Next