करोड़ों की मालकिन है मशहूर कोरियोग्राफर, नहीं की शादी, बोली- खुश हूं

11 Mar 2026

PHOTO: Instagram @mohanshakti

शादी पर बोलीं शक्ति मोहन 

शक्ति मोहन बॉलीवुड की मशहूर डांसर-कोरियोग्राफर में से एक हैं. उनके करियर की शुरूआत डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से हुई थी.

PHOTO: Instagram @mohanshakti

डांस इंडिया डांस की ट्रॉफी जीत कर वो सुर्खियों में आईं और फिर फराह खान, संजय लीला भंसाली और रेमो डिसूजा जैसे मेकर्स के साथ काम किया. 

PHOTO: Instagram @mohanshakti

शक्ति के पास आज शोहरत, दौलत सब है, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. Hauterrfly संग बातचीत में उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी.

PHOTO: Instagram @mohanshakti

शक्ति ने कहा कि हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तमाम एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी पहचान बना चुकी हैं. लेकिन फिर भी वो पति का नाम ले रही हैं.

PHOTO: Instagram @mohanshakti

तो बदलाव कौन लेकर आएगा. अगर इसके बारे में बात करो, तो आप अग्रेसिव हो जाते हो. तो आप इस पर कब बात करोगे. मेरे पेरेंट्स इस मामले में बहुत कूल हैं.

PHOTO: Instagram @mohanshakti

मैं सिंगल होकर खुश हूं. ये जरूरी नहीं है कि शादी और बच्चा करके आप खुश रहो. खुश रहना जरूरी है. मैं अपनी लाइफ में बहुत खुश हूं. मुझे जहां जाना होता है, जिससे मिलना होता है, मिलती हूं. 

PHOTO: Instagram @mohanshakti

मैं अपनी बहनों से कहती भी हूं कि यार मुझे किसी चीज की टेंशन नहीं है. मैं सिंगल हूं और खुश हूं. जब मैं अकेली होती हूं, तो सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव होती हूं.

PHOTO: Instagram @mohanshakti

जब आप रिलेशनशिप में होते हो, तो उसमें कुछ ना कुछ होता रहता है. इसलिए अकेले रहना अच्छा लगता है. शक्ति ने कुंवर अमर संग डेटिंग रूमर्स को भी अफवाह बताया. 

Video: Instagram @mohanshakti

शक्ति ने कहा कि डांस इंडिया डांस में हम साथ परफॉर्म करते थे. इसके बाद दिल, दोस्ती और डांस किया, तो लोगों ने हमें साथ जोड़ दिया, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है. 

PHOTO: Instagram @mohanshakti

Read Next