मुश्किल में 'वड़ा पाव गर्ल' की शादी, टूटने की कगार पर रिश्ता, कौन है पति?

7 Jan 2026

Photo: Instagram @chandrika.dixit

कौन हैं चंद्रिका के पति?

सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस फेम 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. 

Photo: Instagram @chandrika.dixit

चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वो रोते बिलखते हुए नजर आईं. चंद्रिका ने दावा किया कि उनके पति ने उन्हें शादी में धोखा दिया है. 

Photo: Instagram @chandrika.dixit

चंद्रिका की जिंदगी में अचानक आए तूफान से लोग काफी हैरान हैं. ऐसे में कई लोग ये सर्च करने लगे हैं कि आखिर चंद्रिका के पति कौन हैं? तो आइए जानते हैं...

Video: Instagram @chandrika.dixit

'वड़ा पाव गर्ल' के पति का नाम युगम गेरा है. चंद्रिका इंदौर की रहने वाली हैं. जब वो दिल्ली शिफ्ट हुई थीं, तभी उनकी युगम से पहली मुलाकात हुई थी. 

Photo: Instagram @chandrika.dixit

चंद्रिका ने फिर युगम से शादी कर ली थी. कपल का एक बेटा भी है. चंद्रिका अक्सर बेटे संग फोटो-वीडियो शेयर करती हैं.

Photo: Instagram @gera__sahab

चंद्रिका के पति भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो एक व्लगर भी हैं. यूट्यूब पर अक्सर अपनी फैट टू फिट जर्नी शेयर करते हैं. युगम, चंद्रिका के साथ उनकी वड़ा पाव की शॉप चलाने भी मदद करते थे. 

Photo: Instagram @gera__sahab

चंद्रिका ने बिग बॉस ओटीटी 3 में बताया था कि उनके पति युगम काफी सपोर्टिव हैं. वो हर अच्छी-बुरी सिचुएशन में उनका साथ देते हैं.

Photo: Instagram @gera__sahab

ऐसे में चंद्रिका के अचानक पति पर चीटिंग के आरोप लगाने पर हर कोई हैरान हैं. वहीं, चंद्रिका के पति ने भी पत्नी के लगाए आरोपों पर पलटवार किया है और कहा है कि चंद्रिका को उन्होंने ही बनाया है. 

Video: Instagram @gera__sahab

चंद्रिका दीक्षित की बात करें तो उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर स्टारडम तक का सफर तय किया है. वड़ा पाव बेचते हुए चंद्रिका के वायरल वीडियो ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बनाया. 

Photo: Instagram @chandrika.dixit

चंद्रिका इतना पॉपुलर हो गईं कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 में कंटेस्टेंट के तौर पर बुलाया गया. इस समय वो अपनी शादी में चल रही खटपट को लेकर सुर्खियों में हैं. 

Photo: Instagram @chandrika.dixit

Read Next