मलाइका ने बहन अमृता पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में विश किया बर्थडे, बोलीं-बेबी...

31 Jan 2026

Photo: Instagram/@malaikaaroraofficial

अमृता अरोडा का बर्थडे

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और स्टाइल आइकॉन मलाइका अरोड़ा ने अपनी छोटी बहन अमृता अरोड़ा के जन्मदिन को बेहद खास बना दिया.

Photo: Instagram/@amuaroraofficial

मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के पर प्यार लुटाते हुए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की. जो वायरल हो गई.

Photo: Instagram/@amuaroraofficial

मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बहुत ही क्यूट फोटो पोस्ट की. जिसमें वह अमृता को किस करती नजर आ रही हैं.

Photo: Instagram/@amuaroraofficial

अपनी 'बेबी सिस्टर' को विश करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी बेबी सिस्टर अमृता.' और साथ में दो लाल दिल वाले इमोजी भी बनाए.

Photo: Instagram/@amuaroraofficial

बहन के बर्थडे के मौके पर  मलाइका ने अपनी फेमस गर्ल गैंग के साथ एक मजेदार सेल्फी भी अपलोड की. इस फोटो में मलाइका और अमृता के साथ उनकी करीबी दोस्त करिश्मा कपूर भी नजर आईं.

Photo: Instagram/@malaikaaroraofficial

लिफ्ट के अंदर ली गई इस सेल्फी को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'हमारी बर्थडे गर्ल के साथ... एक लिफ्टी तो बनती है.'

Photo: Instagram/@malaikaaroraofficial

मलाइका और अमृता को अक्सर अपनी इस खास टोली के साथ पार्टी करते और वक्त बिताते देखा जाता है, और अमृता का यह जन्मदिन भी इससे अलग नहीं था.

Photo: Instagram/@malaikaaroraofficial

बता दें कि अमृता अरोड़ा ने 2002 में फरदीन खान के अपोजिट फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था.

Photo: Instagram/@amuaroraofficial

पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2009 में उन्होंने बिजनेसमैन से शादी की और आज उनके दो प्यारे बेटे हैं.

Photo: Instagram/@amuaroraofficial

Read Next