उर्फी जावेद से कंटेस्टेंट ने की बदतमीजी, देखकर भड़के करण, दी वॉर्निंग- महिलाओं से...

3 Feb 206

Photo: Instagram @urf7i ,  Screengrab

हिमांशु पर चिल्लाए करण

'स्प्लिट्सविला 16' कई वजहों से चर्चा में बना हुआ है. शो में प्यार-रोमांस के साथ हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिल रहा है.

Photo: Instagram @kkundrra

मगर अब एक एपिसोड में कंटेस्टेंट हिमांशु अरोड़ा शो की मिसचीफ मेकर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद संग बदतमीजी करते दिखे.

Photo: Screengrab

दरअसल, मिसचीफ मेकर उर्फी और निया ने प्यार विला के सभी कंटेस्टेंट्स से सवाल किया था कि वो 'प्यार और पैसे' में किसे चुनेंगे. 

Video: Instagram @mtvsplitsvilla

मगर इस दौरान कंटेस्टेंट हिमांशु ने उर्फी से बदतमीजी से बात की. हिमांशु का बिहेवियर देख उर्फी भी गुस्से से आगबबूला हो गईं. 

Photo: Instagram @urf7i

उर्फी ने हिमांशु पर चिल्लाते हुए कहा- मुझे पता नहीं है क्या तुमने अपने पिछले शोज में क्या किया है. मुझे पता है तुम कितने बदतमीज हो. 

Photo: Instagram @urf7i

वहीं, बाद में शो के होस्ट करण कुंद्रा ने भी हिमांशु को लताड़ लगाई. करण ने हिमांशु से कहा- मैंने वीडियो देखा है. महिलाओं से इस तरह से बात नहीं की जाती. 

Video: Instagram @mtvsplitsvilla

'मैं तुमसे काफी निराश हूं. अगर उर्फी चाहती तो तुम शो से बाहर भी हो सकते थे. उर्फी के पास वो पावर है, लेकिन उन्होंने तुम्हारे साथ ऐसा नहीं किया.' वैसे आपको उर्फी और हिमांशु में कौन सही लगा.

Photo: Instagram @kkundrra

Read Next