आमिर संग काजोल का रोमांस, एक्ट्रेस ने रखी थी शर्त, सास-ससुर से लगा था डर?

20 MARCH 2026

Photo: Social Media

2006 में आई फिल्म फना में काजोल और आमिर खान की जोड़ी बनी थी. एक्ट्रेस अंधी लड़की के रोल में थीं. फिल्म को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया.

काजोल-आमिर का रोमांटिक सीन

Photo: Social Media

एक इंटरव्यू में कुणाल ने बताया कि आमिर और काजोल के बीच फिल्माया गया सेंसुअस गाना 'देखो ना' उनके लिए शूट करना थोड़ा मुश्किल था.

Photo: Instagram @kunalkohli

स्क्रीन संग बातचीत में कुणाल ने बताया कि वो काजोल की आंखों से खेलना चाहते थे. इसलिए उन्होंने काजोल को काला चश्मा नहीं पहनाया था.

Photo: Social Media

वो कहते हैं- ब्लाइंड गर्ल बनी काजोल के साथ एक सेंसुअस गाना फिल्माना था. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. पहले काजोल इसे करने से हिचक रही थीं.

Photo: Social Media

उन्होंने मुझे कहा था- देखो मुझे ये गाना अपने सास-ससुर के साथ देखना है. इसलिए अपनी सेंसुअस चीजों को करो, लेकिन मेरी बात भी ध्यान में रखो.

Photo: Social Media

''मैं किसी भी तरह से इस गाने की सेंसुअसलिटी से पीछे नहीं हटना चाहता था. क्या हुआ अगर वो लड़की देख नहीं सकती?''

Photo: Social Media

''कोई भी दिव्यांग प्यार में पड़ सकता है. तो मैं उस फीलिंग को रोकना नहीं चाहता था. मैं उसे सैड और तनाव से भरा नहीं बनाना चाहता था.''

Photo: Social Media

ये गाना बारिश के बीच शूट किया गया. गाने में आमिर-काजोल के रोमांटिक सीन्स को बिना किसी वल्गैरिटी के खूबसूरती के साथ दिखाया गया.

Photo: Social Media

Read Next