सूजी आंखें-चेहरे पर बेबसी, महाकाल के दरबार में पहुंचीं 'धुरंधर' सिंगर, ठीक नहीं सब?
16 Mar 2026
Photo: ITG
जैस्मीन की भक्ति
पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस अपनी दमदार आवाज से लोगों को फैन बनाती हैं. फिल्म 'धुरंधर' में उनके गाए गानों की धूम सभी ने देखी भी है.
Photo: Instagram @jasminesandlas
जैस्मीन पॉप इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं. हाल ही में उन्हें महाकाल के पास उज्जैन में देखा गया, जहां वो भगवान की भक्ति में डूबी नजर आईं.
Photo: Instagram @jasminesandlas
सिंगर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो डाला है, जिसमें वो महाकाल की भक्ति में लीन होती नजर आईं. भगवान की आरती के दौरान उनकी आंखें नम होती दिखीं.
Photo: Screengrab
वीडियो में जैस्मीन हाथ जोड़कर महाकाल की आरती देख रही हैं. वो भक्ति में इतनी लीन होती नजर आईं कि उनका शरीर कांपने लगा, मानो उनके अंदर कोई चीज का डर हो.
Photo: Screengrab
अपने आसपास भक्ति से भरा माहौल पाकर जैस्मीन खुद को रोक नहीं पाईं. उनकी आंखें ज्यादा रोने के कारण सूज गईं. उनकी भक्ति देखकर फैंस भी इंप्रेस हुए.
Video: Youtube @jasminesandlasofficial
जैस्मीन सैंडलस को पिछले कुछ समय में कई बार भगवान के दर्शन करते देखा जा चुका है. हाल ही में वो वृंदावन प्रेमानंद महाराज के पास भी गई थीं, जहां उन्होंने 'राधे-राधे' का नाम जपा था.
Photo: Screengrab
सिंगर ने अपने इंटरव्यूज में भी कहा है कि वो स्पिरिचुअलिटी में काफी विश्वास रखती हैं. वो अपने आसपास सिर्फ भगवान को ही पाती हैं, जिससे वो खुद को जमीन से जुड़ा हुआ रखती हैं.