'इसकी तरह काली...', सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर की रंगत पर किया नस्लवादी कमेंट? भड़का TV एक्टर

3 FEB 2026

Photo: Instagram @itssapnachoudhary, @yungsammy___

चर्चा में सपना चौधरी

न्यूली लॉन्च शो 'द 50' कई वजहों से चर्चा में बना हुआ है. शो में टीवी, यूट्यूब, म्यूजिक इंडस्ट्री के कई धुरंधर सेलेब्स शामिल हुए हैं.

Photo: Instagram @itssapnachoudhary

शो में फेमस हरियाणवी स्टार सपना चौधरी भी आई हैं. सपना फ्रंट फुट पर पहले दिन से गेम खेल रही हैं. वो खुलेआम शो में हर किसी से पंगे लेती दिख रही हैं.

Photo: Instagram @itssapnachoudhary

मगर अब सपना चौधरी के एक कमेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सपना चौधरी ने अनजाने में नाइजीरियन रैपर Yung Sammy की रंगत पर कुछ ऐसा कह दिया, जो बाकी सितारों को पसंद नहीं आया. 

Photo: Instagram @itssapnachoudhary

करण पटेल शो में बाकी कुछ कंटेस्टेंट्स को बताते नजर आए कि सपना चौधरी एक को-कंटेस्टेंट संग नॉर्मल बातचीत कर रही थीं. तब उन्होंने बातों ही बातों में कहा- धूप में काली तो नहीं हो जाऊंगी ना?

Video: Social Media

इसके बाद सपना ने रैपर Yung Sammy को बुलाया और उनकी रंगत पर इशारा करते हुए कहा- ऐसे तो नहीं हो जाऊंगी ना?

Photo: Instagram @yungsammy___

करण पटेल ने बाकी कंटेस्टेंट्स को बताते हुए कहा कि सपना ने अनजाने में रेसिस्ट (नस्लवादी) कमेंट पास किया है. वो दूसरे तरीके से भी अपनी बात कह सकती थीं.

Photo: Instagram @itssapnachoudhary

शो के एपिसोड में ये इंसीडेंट तो नहीं दिखाया गया, मगर करण पटेल को इस बारे में बात करते हुए दिखाया गया है. ऐसे में Yung Sammy की रंगत पर सपना चौधरी का ये कमेंट फैंस को भी पसंद नहीं आ रहा है.

Photo: Instagram @itssapnachoudhary

Read Next