हानिया की हाई ड‍िमांड, पॉडकास्ट पर आने के मांगे 20 लाख, होस्ट का इनकार

10 March 2026

Photo: Instagram/@haniaaamirfabclub

हानिया ने मांगे लाखों रुपये?

पाकिस्तानी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हानिया आमिर इन दिनों अपने टीवी शो 'मेरी जिंदगी है तू' को लेकर सुर्खियों में हैं.

Photo: Instagram/@haniaaamirfabclub

इस वक्त ये पाकिस्तान के टॉप नाटकों में से एक हैं, जिसे भारतीय दर्शक भी पसंद कर रहे हैं. हालांकि इसमें दिखाई जाने वाली कुछ चीजों से लोगों को आपत्ति भी है.

Photo: Instagram/@haniaaamirfabclub

इस सबके बीच हानिया को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो गया है. इसमें पाकिस्तानी पॉडकास्ट होस्ट अदनान फैजल बड़ा दावा करते नजर आ रहे हैं.

Photo: Instagram/@haniaaamirfabclub

वीडियो में पाकिस्तानी एक्टर फैजल कुरैशी को देखा जा सकता है. वो हानिया की तरफ इशारा करते हुए अदनान से पूछ रहे हैं कि किसी एक्ट्रेस ने 2 मिलियन यानी 20 लाख रुपये की डिमांड की थी.

Photo: Instagram/@haniaaamirfabclub

इसपर अदनान फैजल ने कहा, 'ये चॉइस है हानिया आमिर की उन्होंने 2 मिलियन मांग लिए. हमने आज तक किसी को नहीं दिए. तकरीबन 700 एपिसोड कर लिए हैं.

Photo: Instagram/@haniaaamirfabclub

कुरैशी ने कहा कि हानिया आतीं पॉडकास्ट पर तो खूब न्यूज आते. वो इंटरनेशनल स्टार हैं. मगर फैजल ने कहा कि 'आप नेशनल हैं क्या?' इसपर एक्टर ने मजाक में कहा- हम तो लोकल हैं.

Photo: Instagram/@haniaaamirfabclub

हानिया आमिर के फैंस इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस, फैजल कुरैशी से बड़ी स्टार हैं.

Photo: Instagram/@haniaaamirfabclub

Read Next