टूटता रिश्ता बचाने महाकाल पहुंचीं सुनीता, साथ में दिखा गोविंदा का 'चेला'

28 Jan 2026

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

 महाकाल पहुंचीं सुनीता

एक समय था जब इंडस्ट्री में गोविंदा और सुनीता आहूजा को परफेक्ट कपल माना जाता था. पर पिछले कुछ समय से सुनीता पति से नाराज नजर आ रही हैं.

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

सुनीता ने गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शादी में अनबन की खबरों के बीच वो महाकाल के दर्शन के लिए इंदौर पहुंच गई हैं.

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

सुनीता ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें उन्हें महाकाल के दर पर सिर झुकाए देखा जा सकता है. 

Video: Instagram @officialsunitaahuja

गोविंदा की पत्नी महाकाल के दर्शन पाकर खुशी से गदगद दिखीं. मंदिर परिसर में कदम रखते ही उन्होंने महाकाल की जय-जयकार भी की. 

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

लेकिन सुनीता अकेले महाकाल नहीं गई थीं, उनके साथ श्याम पांडे इंदौरी गोविंदा भी थे. श्याम पांडे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं, जो गोविंदा को अपना बॉस और बड़ा भाई बताते हैं. 

Video: Instagram @officialsunitaahuja

श्याम पांडे ने सुनीता के साथ रील शेयर करते हुए कहा कि भाभी जब भी इंदौर आती हैं, महाकाल के दर्शन जरूर करती हैं.

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

सुनीता कई बार इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उन्हें बर्थडे और एनीवर्सरी पर धार्मिक यात्रा करना पसंद है. वो महाकाल की भक्त हैं और जब भी मौका मिलता है, वहां जाती हैं. 

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

Read Next