गोव‍िंदा के नाम पर शोहरत बटोर रहीं सुनीता? एक्टर ने पत्नी को दी ये ह‍िदायत 

10 FEB 2026

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

पत्नी को गोविंदा का जवाब

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. उनकी पत्नी सुनीता अक्सर ही उनपर आरोप लगाती नजर आती हैं. 

(Photo: Instagram @govinda_herono1)

सुनीता पति गोविंदा के अफेयर को लेकर भी कई दफा हिंट दे चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि इस उम्र में गोविंदा को ये सब नहीं करना चाहिए.

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

सुनीता का ये भी आरोप था कि एक्टर ने बेटे का करियर बनाने में कोई मदद नहीं की.

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

गोविंदा ने अब पत्नी के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और सुनीता को करारा जवाब दिया है.

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

ANI संग बातचीत में पत्नी सुनीता के बारे में गोविंदा बोले- अच्छा है अगर वो घर में बैठी रहेंगी, तो बहुत ज्यादा इंटरव्यू देंगी. 

(Photo: Instagram @govinda_herono1)

'तो ये बाहर निकलें, पूजा, प्रार्थना करती हैं अच्छा है. भगवान से जाकर सब अच्छा-अच्छा कहें. '

(Photo: Instagram @govinda_herono1)

गोविंदा आगे बोले- आगे निकलिए, पर बिना मेरा नाम लिए. बिना मेरे बारे में गलत कहे. किसी आर्टिस्ट के लिए गलत नहीं कहें. 

(Photo: Instagram @govinda_herono1)

'खासतौर पर जो न्यू कमर आ रहे हैं. मैं सबका धन्यवाद देना चाहूंगा. खासतौर पर कोमल का धन्यवाद देता हूं कि आप एक शब्द गलत नहीं कह रही हैं.' 

(Photo: Instagram @govinda_herono1)

'इस चीज से जुड़कर आप चर्चा में आ जाएं ऐसा आपका स्वभाव नहीं है.'

(Photo: Instagram @govinda_herono1)

Read Next