गोविंदा की पत्नी ने लगाया भांजे-बहू को गले, इमोशनल हुईं आरती, बोलीं- अब जिंदगी जश्न है
18 Apr 2026
Photo: ITGD
सुनीता ने लगाया गले
गोविंदा के परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल है. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच सुलह हो गई है.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
सुनीता ने करीब 14 साल बाद कृष्णा से हुई अपनी खटपट को दूर किया है. वो कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शेफ के सेट पर नजर आई थीं.
Photo: Yogen Shah
सुनीता ने भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा शाह को पैप्स के सामने गले लगाया. उनका ये प्यार भरा मोमेंट वायरल भी हुआ. अब इस रीयूनियन पर कृष्णा की बहन आरती सिंह ने रिएक्ट किया है.
Photo: Screengrab
आरती इन दिनों अपने अपकमिंग चैट शो स्वीट गॉसिप को प्रमोट करने में लगी हुई हैं. इसी दौरान उन्होंने मामी सुनीता और भाई कृष्णा के रीयूनियन पर बात की.
Photo: Instagram @artisingh5
आरती सिंह ने कहा- दो साल पहले माफी हो गई होती तो मामी मेरी शादी में आ जातीं, तो मुझे और ज्यादा खुशी होती.
Photo: Instagram @officialsunitaahuja
'लेकिन कोई बात नहीं, अभी तो जिंदगी जश्न ही है, तो मामी आगे और कार्यक्रमों में आएंगी.' आरती की शादी 25 अप्रैल 2024 को हुई थी.
Photo: Instagram @artisingh5
उनकी शादी में मामा गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन के साथ आए थे. मगर सुनीता तब कहीं नजर नहीं आई थीं. लेकिन अब उनकी भी नाराजगी फाइनली दूर हो गई है.