पत्नी के इंटीमेट सीन्स से गौरव खन्ना को नहीं ऐतराज, ट्रोल करने वालों को दिया जवाब 

7 Mar 2026

PHOTO: Instagram @akankshagkhanna

पत्नी के सपोर्ट में गौरव 

आकांक्षा चमोला टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. इन दिनों वो अपने नए शो 'दिल धोखा और डिजायर' को लेकर सुर्खियों में हैं.

PHOTO: Instagram @akankshagkhanna

'दिल धोखा और डिजायर' में आकांक्षा ने कई इंटीमेट सीन्स दिए हैं, जिसे लेकर वो काफी ट्रोल भी हुईं. 

PHOTO: Instagram @akankshagkhanna

गौरव से जब इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने पत्नी के खिलाफ बोलने वालों को दो टूक जवाब दिया.

PHOTO: Instagram @akankshagkhanna

टेलीटॉक इंडिया से बात करते हुए गौरव ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता. वो एकदम स्ट्रॉन्ग लड़की है और अपने उसूलों पर खड़ी रहती है. 

PHOTO: Instagram @akankshagkhanna

वो आगे कहते हैं कि आकांक्षा को जो करना होता है, वो करती है और मैं ज्यादा चेंज नहीं करता हूं. 

PHOTO: Instagram @akankshagkhanna

गौरव ने कहा- मुझे लगता है कि अगर आपने किसी को बदलकर प्यार किया, तो क्या प्यार किया. प्यार जैसे है, वैसा ही अपनाना होता है.

PHOTO: Instagram @akankshagkhanna

उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने भी मुझे कभी बदलने की कोशिश नहीं की. मैं जैसा हूं, मुझे वैसा ही रहने दिया. मुझे लगता है कि यही प्यार है.

PHOTO: Instagram @akankshagkhanna

Read Next