'कुंडली देखकर देते हैं काम', गुस्साई टीवी एक्ट्रेस, एकता की तरफ है इशारा?

16 March 2026

Photo: Instagram/@falaqnaazz

फलक ने किया बड़ा खुलासा

फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में एक्टर्स को जगह बनाने और नाम कमाने में स्ट्रगल करना पड़ता है. अब इस बारे में एक्ट्रेस फलक नाज ने बात की है.

Photo: Instagram/@falaqnaazz

एक इंटरव्यू के दौरान टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस फलक ने बताया कि कैसे इन दिनों इंडस्ट्री में एक्टर्स के टैलेंट को नहीं बल्कि कुंडली को तवज्जो दी जा रही है.

Photo: Instagram/@falaqnaazz

फलक ने खुलासा किया कि टेलीविजन में काम करने के लिए मेकर्स अब एक्टर्स से उनकी कुंडली मांग रहे हैं ताकि इस बात की पुष्टि की जा सके कि उनका शो हिट होगा या नहीं.

Photo: Instagram/@falaqnaazz

एक्ट्रेस ने कहा, 'इंडस्ट्री के अंदर ऐसा होता था कि आपका टैलेंट देखकर आपको काम दिया जाता था. आपकी एक्टिंग स्किल्स देखकर आपको काम दिया जाता था.'

Photo: Instagram/@falaqnaazz

'फिर एक बीच में दौर आया था कि आपके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स देखकर आपको काम दिया जाता है कि कितने फॉलोअर्स हैं क्या है.'

Photo: Instagram/@falaqnaazz

'अब एक नया दौर चालू हुआ है, वो ये चालू हुआ है कि आपकी जन्मकुंडली देखकर आपको काम दिया जाएगा, कि आपकी जन्मकुंडली के हिसाब से आपका शो कैसा जाएगा.'

Photo: Instagram/@falaqnaazz

उन्होंने आगे बताया, 'जन्म का समय, ये भेज दीजिए. मैंने कहा- ये, क्या है ये? सीरियसली? एक बहुत-बहुत हिट प्रोड्यूसर हैं, मैं उनका नाम नहीं लूंगी, वैसे ही समझ जाओगे आप लोग. उनके यहां पर ऐसा होता है.'

Photo: Instagram/@falaqnaazz

'सबकी अपनी चॉइस है यार, फेयर इनफ. करो न ये चीजें करो. उनके यहां पर ऐसा होता है कि वो पंडित को आपकी जन्मकुंडली दिखाती हैं, उस हिसाब से आपको काम देती हैं.'

Photo: Instagram/@falaqnaazz

'उनके साथ मैंने जिंदगी में आज तक काम नहीं किया और इसी वजह से नहीं किया क्योंकि मुझे इस चीज में पड़ना ही नहीं है.'

Photo: Instagram/@falaqnaazz

'मुझे लगता है कि 14-15 साल हो चुके हैं इंडस्ट्री के अंदर और आजतक अपने टैलेंट पर, अपने एक्टिंग स्किल्स पर, अपने क्राफ्ट की वजह से काम मिला है. मुझे मेरी जन्मकुंडली की वजह से काम नहीं मिला है.'

Photo: Instagram/@falaqnaazz

'मैंने कहा कि यार अगर इस तरह से काम हो रहा है तो मुझे दूर रखो, क्योंकि मुझे पता है मेरी कुंडली किसी से मैच नहीं होने वाली है. मैं बहुत भारी कुंडली वाली औरत हूं, मुझे संभालने वाले लोग भी वैसे ही होने चाहिए.'

Photo: Instagram/@falaqnaazz

फलक ने कहा कि वो इससे गुस्से में हैं. उन्होंने कहा, 'जिनका मुझे कॉल आया था वो बोले कि यार ऐसे ही काम हो रहा है आजकल तो. चलो उस वक्त तो मैंने दे दी. लेकिन कल से मुझे इतना गुस्सा आ रहा है.'

Photo: Instagram/@falaqnaazz

'खुदा की कसम ऐसा लग रहा है कि इतने सालों से काम करने के बाद आज ये नौबत आ गई है कि अब एक्टिंग स्किल्स को देखकर नहीं, क्राफ्ट को देखकर नहीं, अब हमारी कुंडली देखकर हमें काम दिया जाएगा.'

Photo: Instagram/@falaqnaazz

'मुझे लगता है कि यही एक कारण है कि जितने अच्छे एक्टर्स हैं, पुराने एक्टर्स हैं, वो बैठे हुए हैं, वो काम नहीं कर रहे, क्योंकि हमें ये मंजूर नहीं है. इस तरह की बकवास मंजूर नहीं है.'

Photo: Instagram/@falaqnaazz

फलक नाज का वीडियो वायरल हो गया है. इसपर कई यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं. यूजर्स का मानना है कि फलक, प्रोड्यूसर एकता कपूर की बात कर रही हैं. एकता, ज्योतिष में बहुत मानती हैं.

Photo: Instagram/@falaqnaazz

Read Next