खेसारी संग भोजपुरी गाने पर एल्विश ने लगाए ठुमके, पटना में हिलाया 'सिस्टम', Video

3 MARCH 2026

Photo: Instagram @elvish_yadav/khesari_yadav

बिहार के पटना में बवाल मचा है. अरे भई, बवाल तो होगा ही ना जब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और सिस्टम हिलाने वाले एल्विश यादव साथ में होंगे.

साथ आए खेसारी-एल्विश

Photo: Instagram @elvish_yadav

पटना में हुए होली इवेंट में खेसारी, एल्विश और नीलम गिरी ने गर्दा उड़ाया. एल्विश के दोस्त लवकेश भी यहां मौजूद थे.

Photo: Instagram @khesari_yadav

स्टेज पर एल्विश और खेसारी को देख फैंस एक्साइटेड हो गए. खेसारी, नीलम संग एल्विश ने भी ठुमके लगाए.

Video: Social Media

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खेसारी और एल्विश यादव का भाईचारा लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

Video: Social Media

एल्विश ने कहा- बिहार आए और खेसारी भैया के गाने पर डांस नहीं किया तो क्या ही किया. इसके बाद सभी भोजपुरी गाने पर थिरकते हैं.

Photo: Instagram @khesari_yadav

एल्विश का स्वैग लोगों के सिर चढ़कर बोला. होली के जश्न में यूट्यूबर का स्वैग सबको क्रेजी कर गया.

Photo: Instagram @elvish_yadav

एल्विश ने जनता से कहा- मुझे पता है आप बहुत प्यार करते हो. एल्विश को देखकर लोग बेकाबू हो गए, स्टेज के पास आने लगे.

Photo: Instagram @elvish_yadav

तब एल्विश ने उन्हें स्टेज से दूर जाने को कहा. उन्होंने अपील करते हुए कहा- थोड़ा पीछे हो जाओ, स्टेज गिरा तो हम भी गिर जाएंगे.

Photo: Instagram @elvish_yadav

उन्होंने बताया कि मुझे बिहार आने के बहुत मैसेज आते हैं. अब पहली बार यहां आया तो ऐसा लग रहा है कि अपने ही घर आया हूं.

Photo: Instagram @elvish_yadav

Read Next