यूट्यूबर ने की मारपीट, गुस्साए एक्टर ने बीच में छोड़ा 'The 50'? इमोशनल होकर बोला- मेरी मां...

3 FEB 2026

Photo: Instagram @digvijay_rathee , @rajat_9629

'द 50' में बवाल

रियलिटी शो 'द 50' में पहले दिन से ही हाईवाल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. बीते एपिसोड में यूट्यूबर रजत दलाल और एक्टर दिग्विजय राठी भिड़ते दिखे. 

Photo: Screengrab

टास्क के दौरान दिग्विजय राठी की बात से रजत दलाल इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने अपना कंट्रोल ही खो दिया. 

Photo: Instagram @rajat_9629

रजत दलाल ने पहले गुस्से से दिग्विजय की गर्दन दबोची और फिर उनके साथ हाथापाई की. ऐसे में दिग्विजय ने भी रजत पर हाथ छोड़ दिया. 

Credit: Credit Name

रजत और दिग्विजय को मारपीट करता देख बाकी लोगों ने उनके बीच आकर लड़ाई को खत्म किया.

Photo: Instagram @rajat_9629

रजत का हाथापाई करना दिग्विजय को पसंद नहीं आया, क्योंकि शो में किसी पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं है. 

Photo: Instagram @digvijay_rathee

दिग्विजय समेत कई सेलेब्स को लगा था कि मारपीट करने के लिए रजत दलाल को शो से बाहर किया जाएगा. मगर लायन ने ऐसा नहीं किया, बल्कि रजत को सिर्फ वॉर्निंग देकर छोड़ दिया.

Photo: Instagram @digvijay_rathee

इस फैसले से दिग्विजय उदास दिखे. उन्होंने लायन से कहा कि वो शो छोड़ना चाहते हैं. वो काफी इमोशनल होते हुए भी दिखाई दिए. 

Photo: Instagram @digvijay_rathee

दिग्विजय ने अपना माइक उतारकर कहा- मैं जाने के लिए तैयार हूं, अगर ऐसी बात है तो...

 Video: Instagram @reality_flicks_

दिग्विजय ने ये भी कहा कि उनकी मां जब टीवी पर ये सब देखेंगी तो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा. वो ये कहकर इमोशनल होते नजर आए. 

Photo: Instagram @digvijay_rathee

दिग्विजय की बातों पर रजत ने पलटवार करके कहा- खाना मिल रहा है अच्छे से खालो. सिंपैथी की जरूरत नहीं होती.

Photo: Instagram @rajat_9629

'अगर मम्मी वाले डायलॉग्स इतने पेलने हैं तो... अगर मम्मी ने सही से पेला होता तो पता होता कि 50 लोगों से इज्जत से कैसे बात करनी है.'

Photo: Instagram @rajat_9629

हालांकि, बाद में दिग्विजय ने शो नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि वो अपने फैंस के लिए आगे खेलना चाहेंगे. शो में 2 दिन में ही इतना बवाल हो गया है, तो सोचिए आगे और क्या-क्या होगा. 

Photo: Instagram @digvijay_rathee

Read Next