खुद पर डाला पानी, परफॉर्मेंस से लगाई आग, धुरंधर सिंगर का जलवा

20 Apr 2026

Photo: ITG

जैस्मिन ने बांधा समा 

फिल्म धुरंधर से छाने वालीं पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने बीते दिनों अहमदाबाद में अपना शानदार कॉन्सर्ट रखा.

Photo: Instagram @jasminesandlas

वहां उन्हें सुनने और परफॉर्म करता देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हो गए. जैस्मिन ने भी अपने फैंस को एक यादगार शाम अपनी परफॉर्मेंस के जरिए दिलाई.

Photo: Instagram @teamjasminesandlas

अहमदाबाद कॉन्सर्ट से कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें वो अपनी धांसू परफॉर्मेंस से पूरी शाम को यादगार बना रही हैं. 

Video: Instagram @teamjasminesandlas

जैस्मिन फिल्म धुरंधर द रिवेंज के पॉपुलर गाने जाइए सजना गा रही हैं. इसे गाते वक्त वो अपनी पूरी जान लगाती नजर आ रही हैं.

Video: Instagram @darshitb.dholakia.1

वहीं दूसरे वीडियोज में वो अपने फैंस पर फूल बरसाती दिखाई दी हैं. जैस्मिन ने गुजरात में होकर वहां की भाषा भी बोलने की कोशिश की. 

Video: Instagram @_justishika_

इस कॉन्सर्ट से जैस्मिन का एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वो खुद पर पानी डालती हुईं नजर आई हैं.

Photo: Instagram @jasminesandlas

जैस्मिन का सुपरहिट गाना शरारत जैसे ही बजना शुरू हुआ, उन्होंने धीरे-धीरे करके अपने ऊपर पानी डालना शुरू किया. 

Video: Instagram @hemangidabhi_artistry

फिर उन्होंने पानी की बोतल को हवा में उछालकर एनर्जी से भरपूर डांस शुरू किया. अहमदाबाद में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया. 

Photo: Screengrab

Read Next