शुभमन गिल के साथ दिखी 'धुरंधर' एक्ट्रेस, आईपीएल से पहले क्रिकेटर से पूछे सवाल, क्या है मामला?

27 Mar 2026

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

'शरारत' गाने से मिला फेम

एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं. जबसे वो 'धुरंधर' के गाने शरारत में दिखी हैं, तबसे उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है.

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

आयशा लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं और काफी सारे सेलेब्स संग कोलैब कर रही हैं. हाल ही में वो भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ भी दिखीं.

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शुभमन के साथ नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो क्रिकेटर से आईपीएल 2026 से पहले कुछ सवाल कर रही हैं.

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

वीडियो में आयशा शुभमन से पूछ रही हैं कि क्या उन्हें आईपीएल शुरू होने से पहले कोई दबाव महसूस हो रहा है? तो क्रिकेटर ने अपने स्टाइल में कहा कि वो यहां बेफिक्र होकर खेलने आए हैं.

Video: Instagram @ayeshaakhan_official

आगे आयशा शुभमन से इस सीजन का मंत्रा जानने की कोशिश करती हैं. क्रिकेटर कहते हैं कि वो बिंदास होकर खेलना चाहते हैं. एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी दिलचस्प है.

Photo: PIT

इस वीडियो से आयशा एक तरह से शुभमन की टीम गुजरात को भी सपोर्ट कर रही हैं. फैंस को एक्ट्रेस का ये नया अंदाज बेहद पसंद आया है.

Photo: Screengrab

आयशा पिछले तीन महीनों में काफी तरक्की कर चुकी हैं. उनके हाथ अक्षय कुमार की फिल्म 'भागम भाग 2' भी आई है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी.

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

Read Next