'चुप हो जाओ', गुस्से में 'धुरंधर' एक्ट्रेस, वजन का मजाक उड़ाने वालों पर बरसीं

10 FEB  2026

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

जब बॉडीशेम हुई एक्ट्रेस

एक्ट्रेस आयशा खान को 'धुरंधर' फिल्म से तगड़ी लाइमलाइट मिली है. उन्होंने 'शरारत' सॉन्ग में अपने किलर डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया. 

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

अब पिंकविला को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में आयशा खान ने बताया है कि उन्हें हमेशा से वजन को लेकर बॉडीशेम किया गया है. लेकिन अब वो किसी के ताने नहीं सुनेंगीं. 

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

आयशा खान बोलीं- मुझे हर दिन वजन कम करने की सलाह दी जाती थी. लोग चाहते हैं कि आप खास तरह से दिखो और वो आपको बताते रहते हैं. 

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

'आपको बोलने वाले वो लोग होते हैं, जो खुद ही बहुत ज्यादा अनहेल्दी होते हैं. ऐसे लोग आपको बताते हैं कि आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए.' 

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

'काश मैंने उनसे तब बोला होता कि पहले खुद पर ध्यान दीजिए. लेकिन अब अगर मौका मिलेगा तो मैं बोलूंगी कि चुप हो जा. अपना वजन कम कर फिर मुझसे बात कर.' 

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

आयशा खान की बात करें तो उन्हें बिग बॉस 17 में फेम मिला है. शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. मगर खूब तहलका मचाया था. 

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

बिग बॉस के बाद आयशा के करियर को काफी उड़ान मिली है. वो तब से अब तक कई प्रोजेक्ट्स में दिखाई दे चुकी हैं. 

Photo: Instagram @ayeshaakhan_official

Read Next