धुरंधर ने 'जमील जमाली' को बनाया मॉडल, रैम्प पर पाउट बनाकर दे रहे पोज

23 March 2026

(Photo: Instagram @therakeshbedi)

राकेश बेदी का बदला अंदाज

एक्टर राकेश बेदी धुरंधर 2 में जमील जमाली के किरदार में एक बार फिर छा गए हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने सभी को अपना मुरीद बना लिया है. 

(Photo: Instagram @therakeshbedi)

राकेश बेदी को फैंस का भर-भरकर प्यार मिल रहा है. धुरंधर में भौकाल मचाने के बाद अब एक्टर ने रैंप पर गर्दा उड़ाया. 

(Photo: Instagram @therakeshbedi)

जी हां, धुरंधर के जमील जमाली उर्फ राकेश बेदी ने 'लैक्मे फैशन वीक' में अपनी रैंप वॉक से पूरी लाइमलाइट लूट ली. 

(Photo: Instagram @therakeshbedi)

राकेश बेदी मशहूर फिल्ममेकर राकेश रोशन के साथ स्टेज पर टशन में रैंप वॉक करते दिखे.

(Video: Social Media)

एक्टर ने रैंप पर पाउट बनाकर और कमर मटकाकर पोज भी दिए. राकेश बेदी का अंदाज देख राकेश रोशन भी हैरान नजर आए. 

(Photo: Instagram @therakeshbedi)

राकेश बेदी और राकेश रोशन के रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. फैंस उन्हें रियल स्टार बता रहे हैं.

(Photo: Instagram @therakeshbedi)

फैंस का कहना है कि राकेश बेदी के लिए कुछ भी ना-मुमकिन नहीं है. हर एक चीज में वो छा जाते हैं. 

(Photo: Instagram @therakeshbedi)

'धुरंधर 2' की बात करें तो फिल्म ने पहले 4 दिन में 450 करोड़ से ज्यादा का नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. 

(Photo: Instagram @therakeshbedi)

Read Next