लड़के से लड़की बनीं अनाया, सर्जरी के बाद चलने में तकलीफ, ऐसा हुआ हाल

17 March 2026

(Photo: Instagram @anayabangar)

अनाया ने दिया अपडेट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ अपनी पहचान बदकलर अब अनाया बांगड़ बन चुकी हैं. उन्होंने लड़के से लड़की बनने का मुश्किल सफर तय कर लिया है. 

(Photo: Instagram @anayabangar)

कई चुनौतियों का सामना करने के बाद अनाया ने अब वैजिनोप्लास्टी सर्जरी (वैजाइना क्रिएट करना) करा ली है. वो अब पूरी तरह से लड़के से लड़की बन चुकी हैं. 

(Photo: Instagram @anayabangar)

अनाया की सर्जरी बैंकॉक में हुई है. बीते कई दिनों से वो अस्पताल में भर्ती हैं. अब उन्होंने सर्जरी के बाद अस्पताल से अपना नया वीडियो शेयर करके फैंस को  अपडेट दिया है. 

(Photo: Instagram @anayabangar)

अनाया वीडियो में मुश्किल से बेड से खड़ी होती नजर आईं. वो नर्स के सहारे वॉक करती हुई दिखाई दीं. 

(Video: Instagram @anayabangar)

अनाया ने कैप्शन में बताया कि वैजिनोप्लास्टी सर्जरी के बाद से वो बीते 4 दिनों से बेड रेस्ट पर थीं. चार दिनों के बाद वो अब बेड से खड़ी हुई हैं.

(Photo: Instagram @anayabangar)

अनाया ने ये भी बताया कि सर्जरी के बाद अभी उन्हें थोड़े चक्कर आ रहे हैं और वो थोड़ा अनकंफर्टेबल फील कर रही हैं. 

(Video: Instagram @anayabangar)

लेकिन अनाया को इस बात की खुशी है कि उनकी सर्जरी सक्सेसफुल रही है. 

(Photo: Instagram @anayabangar)

अनाया थोड़े दर्द में हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वो जल्दी पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी और लड़की के रूप में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगी. 

(Photo: Instagram @anayabangar)

फैंस अनाया के वीडियो पर उनपर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस का कहना है कि अनाया ने जो कदम उठाया है उसके लिए बहुत हिम्मत और बहादुरी की जरूरत है. 

(Photo: Instagram @anayabangar)

बता दें अनाया का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था. उनका नाम आर्यन बांगड़ था. मगर अनाया हमेशा से खुद को एक लड़की के रूप में ही देखती थीं.

(Photo: Instagram @anayabangar)

अनाया ने अपने दिल की सुनी और  2023 में लड़की बनने की ओर कदम बढ़ाया. अब 2026 में अनाया का सपना पूरा हो गया है. वो पूरी तरह से लड़की बन चुकी हैं. 

(Photo: Instagram @anayabangar)

मगर कहते हैं कि न कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है. लड़की बनने के लिए उन्हें अपनी क्रिकेट की जर्नी छोड़नी पड़ी. मगर उनके दिल में क्रिकेट के लिए प्यार आज भी है.

(Photo: Instagram @anayabangar)

Read Next