राजपाल को म‍िली एडवांस पेमेंट, इंडस्ट्री ने दिखाई दरियादिली, चुका पाएंगे 9 करोड़?

11 FEB 2026

Photo: Instagram @gururandhawa

एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में जेल में बंद हैं. उनकी मदद के लिए कई सितारों ने हाथ बढ़ाया है. हिंदी से लेकर पंजाबी और भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स आगे आए हैं.

गुरु ने की राजपाल की मदद

Photo: Instagram @rajpalofficial

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने इंस्टा स्टोरी पर बताया कि उन्होंने और राजपाल ने एक वीडियो में काम किया है. वो एक्टर की मदद करेंगे.

Photo: Instagram @gururandhawa

गुरु रंधावा ने अपील करते हुए लिखा- हम सभी को सीनियर एक्टर राजपाल की मदद करनी चाहिए. वो मेरे एक अपकमिंग वीडियो में नजर आएंगे.

Photo: Instagram @gururandhawa

''उस वीडियो की एडवांस पेमेंट मैं उन्हें ट्रांसफर कर रहा हूं. सोनू सूद पाजी आपको फॉलो कर रहा हूं.''

Photo: Instagram @gururandhawa

'हम सभी राजपाल जी की मदद करें ताकि वो सुरक्षित अपने घर आ सकें. वाहे गुरु.'' यूजर्स ने गुरु की इस पहल को सराहा है.

Photo: Instagram @gururandhawa

वहीं भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने कहा कि वो और राजपाल एक फिल्म में काम करने वाले हैं. वो प्रोड्यूसर से राजपाल का साइनिंग अमाउंट पहले देने को कहेंगे.

Photo: Instagram @dineshlalyadav

निरहुआ ने कहा- मैं प्रोड्यूसर से कहूंगा ऐसे वक्त में आप साथ नहीं देंगे तो कब देंगे. मैं उनसे कहूंगा राजपाल जी का अमाउंट उन्हें अभी दें, ताकि वो उनके काम आए.

Photo: Instagram @rajpalofficial

''ऐसे समय में सबको साथ आना चाहिए, उन्होंने सिनेमा प्रेमियों को हंसाया है, हमारा फर्ज है हम ऐसे वक्त में उनका भरपूर साथ दें.''

Photo: Instagram @dineshlalyadav

इंडस्ट्री से अभी तक सोनू सूद, केआरके, गुरमीत चौधरी ने मदद का आश्वासन दिया है. लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने 11 लाख भेजे हैं.

Photo: Instagram @rajpalofficial

Read Next