भोजपुरी की सुपरस्टार हीरोइन, पर स्ट्रगल कर रहा पति, रो पड़ी एक्ट्रेस, बोली- उसकी पहचान...

10 FEB 2026

(Photo: Instagram @aslimonalisa)

एक्ट्रेस के निकले आंसू

रियलिटी शो 'द 50' चर्चा में बना हुआ है. शो में भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हीरोइन मोनालिसा भी अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत संग शामिल हुई हैं. 

(Photo: Instagram @aslimonalisa)

शो में मोनालिसा के पति विक्रांत अभी तक सिर्फ अपने वन लाइनर्स से ही फैंस का दिल जीत रहे थे. मगर अब उन्होंने इतने शानदार तरीके से टास्क परफॉर्म किया कि हर कोई उनका फैन हो गया. 

(Photo: Instagram @aslimonalisa)

विक्रांत ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से प्राइज पॉट में 2 लाख रुपये एड किए. पति को शो में जीतता देखकर मोनालिसा काफी इमोशनल हो गईं. उनके आंसू नहीं रुके. 

(Photo: Instagram @aslimonalisa)

मोनालिसा ने कहा कि ये उनके पति विक्रांत के लिए काफी बड़ा मोमेंट है. एक्ट्रेस बोलीं- ये विक्रांत का ऐसा पहला बड़ा रियलिटी शो है. 

(Photo: Instagram @aslimonalisa)

'उसको हमेशा ये बोला जाता है कि वो मोनालिसा का पति है. उसे इस चीज का बुरा लगता है.' 

(Photo: Instagram @aslimonalisa)

'मुझे भी बुरा लगता है, क्योंकि मैं चाहती हूं लोग विक्रांत को उसी की पर्सनैलिटी के लिए जानें. उसकी खुद की पहचान से जानें.'

(Photo: Instagram @aslimonalisa)

'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि वो खुद को प्रुव करके लोगों का दिल जीत रहा है.' 

(Photo: Instagram @aslimonalisa)

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. उनके पति विक्रांत भी भोजपुरी एक्टर हैं. हालांकि, उन्हें पत्नी की तरह उतनी सक्सेस या पहचान नहीं मिली है. विक्रांत अपनी पहचान बनाने में आज भी स्ट्रगल कर रहे हैं. 

(Photo: Instagram @aslimonalisa)

Read Next