अक्षय संग गाना करके छाईं, अब टाइगर श्रॉफ संग ठुमके लगाएंगी अक्षरा सिंह? सेट से सामने आई Video

23 SEP 2026

Photo: ITGD

अक्षरा का जलवा

भोजपुरी हसीना अक्षरा सिंह अब हिंदी पिक्चरों में भी धीरे-धीरे काम कर रही हैं. बीते कुछ समय में उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनते देखा गया है.

Photo: Instagram @singhakshara

अक्षरा कुछ महीने पहले अक्षय कुमार संग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने में दिखी थीं. इस गाने ने उन्हें लोगों के बीच बेहद पॉपुलर भी बनाया. 

Photo: Instagram @singhakshara

अब अक्षरा सिंह जल्द टाइगर श्रॉफ संग दिखाई देने वाली हैं. कुछ ही दिन पहले उन्होंने एक्टर संग अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं.

Photo: Instagram @singhakshara

टाइगर संग अक्षरा की तस्वीर ने लोगों के बीच एक्साइटमेंट भी बढ़ाई थी. अब सेट पर दोनों स्टार्स को एक साथ देखा गया है, जिससे उनके कोलैब का एक आइडिया लग पाया है.

Photo: Instagram @singhakshara

अक्षरा सिंह जल्द टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसे रेमो डिसूजा बना रहे हैं. सेट पर अक्षरा को दोनों के साथ भी देखा गया है. हालांकि ये गाना होगा या वो एक्टिंग करती दिखेंगी, ये साफ नहीं हुआ है.

Photo: Instagram @singhakshara

फिल्म के एक BTS वीडियो में अक्षरा और टाइगर को केट काटते देखा जा सकता है. इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर काफी खुशी दिखी. उन्होंने एक्टर को भी गले लगाया.

Video: Instagram @bts_withmanish

बता दें कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसकी कास्ट भी काफी बड़ी है.

Photo: Instagram @realvickyjain

Read Next