'जानती हूं सूनी रहेगी कोख', एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- मां बनने के पैसे नहीं थे

17 Mar 2026

PHOTO: Instagram @ashwinikalsekar

मां ना बन पाने का दर्द 

अश्विनी कालसेकर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वो बड़े और छोटे पर्दे पर निगेटिव किरदारों के लिए जानी जाती हैं.

PHOTO: Instagram @ashwinikalsekar

एक्ट्रेस कई सालों से काम कर रही हैं. आज उनके पास दौलत-शोहरत दोनों हैं, लेकिन फिर भी जिंदगी सूनी लगती है, क्योंकि वो कभी मां नहीं बन सकतीं.

PHOTO: Instagram @ashwinikalsekar

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मां ना पाने की वजह बताई. वो कहती हैं कि मुझे किडनी की दिक्कत है. तब सेरोगेसी का फैशन नहीं था. 

PHOTO: Instagram @ashwinikalsekar

उन्होंने कहा कि अगर सेरोगेसी था भी, तो हमारे पास उतने पैसे नहीं थे. तब हम स्ट्रगल कर रहे थे. सेटल होने की कोशिश कर रहे थे.

PHOTO: Instagram @ashwinikalsekar

 फिर एक वक्त पर डॉक्टर ने बोला कि आपकी किडनी बच्चे का लोड नहीं ले पाएगी. ऐसे करने से आपको या बच्चे को नुकसान हो सकता है.

PHOTO: Instagram @ashwinikalsekar

डॉक्टर ने कहा कि मत करो बच्चा. डॉक्टर ने ये बिल्कुल वैसे ही कहा था, जैसे मूवीज में कहा जाता है.

PHOTO: Instagram @ashwinikalsekar

फिर मेरी उम्र हो गई. एक उम्र के बाद आपकी बॉडी मेंटली और फिजिकली उतनी एक्टिव नहीं रहती कि आप बच्चे के पीछे भाग पाओ.

PHOTO: Instagram @ashwinikalsekar

बुरा लगता है कि नहीं हो पाया. शायद यही मेरा नसीब है. शायद मुझे हमारे सास-ससुर और मां-बाप की सेवा करनी थी. अब वही हमारे बच्चे हैं. मैं उनकी सेवा कर रही हूं. 

PHOTO: Instagram @ashwinikalsekar

Read Next