23 Apr 2026
Photo: ITG
हम अभी बड़े होने के साथ अपने दोस्तों की शादियां होते देख रहे हैं. ऐसे में सेरेमनी में मस्ती करना और रस्मों के दौरान कोहराम मचाना तो बनता है.
Photo: Instagram/@___aryan___)
ऐसा ही कुछ शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन ने भी किया. आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने किसी दोस्त की शादी एक फंक्शन में नजर आ रहे हैं.
Photo: Instagram/@aryanprincefans
यहां जूता चुराई की रस्म में आतंक मचा हुआ है. आर्यन के हाथ में जूता है, जिसे लोग छीनने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में स्टार किड जी-जान से उन्हें रोक रहे हैं.
Video: X/@POSITIVEFANN
जूते को छीनने में गिरते, पड़ते, लोगों को खींचते आर्यन और बाकी लड़कों के बीच 'मिनी वॉर' ही हो गई. वहीं उन्हें देख फैंस की हंसी नहीं रुक रही है.
Photo: Screengrab
स्टार किड को देख एक यूजर ने कमेंट किया, 'आर्यन पूरा देसी बॉय है.' दूसरे ने लिखा, 'जूते दो पैसे लो वाला लग रहा भाई.' एक और ने लिखा, 'ये लोग जूता चुराई में रेसलिंग कर रहे हैं.'
Photo: Screengrab
ये पहली बार नहीं है जब आर्यन को दोस्तों संग वक्त एन्जॉय करते देखा जा चुका है. अक्सर वो पार्टी करते, किसी सेलिब्रेशन का हिस्सा बनते नजर आते हैं.
Photo: Instagram/@___aryan___)
2025 में आर्यन ने नेटफ्लिक्स शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था. इसे खूब सराहना मिली है और ये टॉप ट्रेंडिंग भी रहा.
Photo: Instagram/@___aryan___)